{"_id":"6818efe28e85d81a8e005273","slug":"husband-died-and-wife-injured-in-road-accident-in-varanasi-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Accident: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल जा रहे पति की मौत; पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Accident: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल जा रहे पति की मौत; पत्नी घायल
Mon, 05 May 2025 10:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 May 2025 10:35 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में बैरवन स्थित रेल ओवरब्रिज पर सोमवार को एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई। हादसे में पत्नी को मामूली चोट लगी है। सूचना पाकर पहुंची रोहनिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के पेडुका गांव निवासी अशोक यादव (50) चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। अशोक सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। एक बेटे और बेटी के पिता अशोक यादव बीमार पत्नी अनीता देवी का उपचार कराने के लिए बाइक से भदवर स्थित निजी अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Jaunpur Crime: जयमाल स्टेज से सात साल की बच्ची को मुंह दबाकर उठा ले गया आरोपी, दुष्कर्म कर खेत में छोड़कर भागा
विज्ञापन
बैरवन स्थित रेल ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक की मौत के बाद उनके परिजन रो-रोकर बेहाल थे। हादसे की सूचना पाकर पेडुका के ग्राम प्रधान घनश्याम यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने की मांग की है।