{"_id":"5a8da6b04f1c1bbb218b4597","slug":"husband-attempt-to-suicide-for-his-wife-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जेल से छुड़ाने के लिए पति ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को जेल से छुड़ाने के लिए पति ने की आत्मदाह की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
शांति भंग के आरोप में पत्नी को जेल भेजने से नाराज एक व्यक्ति ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। उसने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया था लेकिन माचिस की तीली जलाने से पहले ही लोगों की मदद से एसडीएम के गार्ड ने पकड़ लिया। एसडीएम ने उसकी पत्नी की जमानत मंजूर कर ली। यह घटना यूपी के जौनपुर में हुई।
जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के दलाल टोला निवासी आयशा बानो ने एसडीएम से शिकायत की थी कि इस्माइल जद्दू और उसकी पत्नी हसीना बेगम उसे परेशान करते हैं। आयशा ने आरोप लगाया था कि वह चहारदीवारी में गेट लगवा रही थी, जिसे रोक दिया गया।
आयशा की शिकायत पर एसडीएम मंगलेश दूबे मंगलवार को कोतवाल शशिभूषण राय के साथ पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद एसडीएम ने दरवाजा लगवाने का निर्देश पुलिस को दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा लगवा दिया और विरोध कर रही इस्माइल की पत्नी का शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने उसकी जमानत खारिज कर जेल भेज दिया था। बुधवार को हसीना का पति इस्माइल पत्नी की जमानत के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचा था।
उसका आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि कार्यालय से बाहर नहीं निकले तो उसे भी जेल भेज दिया जाएगा। वह कार्यालय से बाहर आ गया। कहीं से मिट्टी के तेल से भरा गैलन लाया और उड़ेल कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि पत्नी को जमानत नहीं दी गई तो वह आग लगाकर जान दे देगा।
माचिस की तीली जलाने से पहले ही आसपास के लोगों और एसडीएम के गार्ड ने उसे पकड़ लिया। अधिवक्ता भी इस्माइल के समर्थन में आ गए। एसडीएम ने हसीना बेगम की जमानत मंजूर कर ली।