फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hundreds of electric bus operators protest, alleging not getting salary for six months, passengers upset

Varanasi: छह माह से वेतन नहीं मिलने से खफा ई-बसों के 127 परिचालकों ने किया प्रदर्शन, लोगों को हुई परेशानी

Fri, 11 Aug 2023 05:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 11 Aug 2023 05:54 PM IST
सार

वाराणसी में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए प्राइवेट कंपनी द्वारा करीब 130 चालकों को हायर किया गया है। अलग-अलग शिफ्ट में ये काम करते हैं। आक्रोशित बस संचालक नारेबाजी करते हुए तत्काल वेतन देने की मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन
Hundreds of electric bus operators protest, alleging not getting salary for six months, passengers upset
Varanasi: सैकड़ों इलेक्ट्रिक बस परिचालकों ने दिया धरना, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप, यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 छह माह से वेतन नहीं मिलने से खफा ई-बसों के 127 परिचालकों ने वाराणसी के मिर्जामुराद डिपो गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। डिपो से एक भी बस बाहर नहीं निकलने दी गई। परिचालन ठप होने की सूचना मिलते ही पहुंचे रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिचालकों को समझा कर मनाया। सुबह नौ बजे परिचालन बहाल हुआ।

विज्ञापन


परिचालकों ने बताया कि वंशिका एजेंसी को वेतन का भुगतान करती है। कई बार अधिकारियों से संपर्क कर वेतन नहीं मिलने की शिकायत की गई। मगर हर बार आश्वासन ही मिला। सुबह छह बजे ही परिचालक एकजुट हुए और डिपो का गेट बंद करते हुए वेतन की मांग करने लगे। इधर, बस का संचालन न होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में आशुतोष विक्रम, रामबाबू, अखिलेश पाल, चंद्रभान, इरफान आदि शामिल रहे। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि एजेंसी से संपर्क किया गया है ताकि जल्द से जल्द वेतन दिलवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लुधियाना में छिपा था एक लाख का इनामी बदमाश, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed