{"_id":"5ebb74b98ebc3e909e011f57","slug":"humidity-started-increasing-due-to-strong-sunlight-rain-will-be-weather-change-temperature-low-in-varanasi-purvanchal-dist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवा की रफ्तार थमी, तेज धूप से बढ़ने लगी उमस, अगले सप्ताह हो सकती है बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा की रफ्तार थमी, तेज धूप से बढ़ने लगी उमस, अगले सप्ताह हो सकती है बारिश
Wed, 13 May 2020 09:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 May 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और तूफान के बाद अब दो दिन से तेज धूप होने से उमस बढ़ गई है, जबकि हवा की रफ्तार भी थम गई है। पिछले दो दिन में तापमान में भी उतार-चढ़ाव का क्रम बना है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह तेज धूप तो हुई लेकिन पिछले दिनों की तरह हवा न चलने से उमस अधिक लग रही है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जिस तरह से पूर्वांचल पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दबाव बना है, उससे तेज हवा के साथ बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कुछ दिनों पहले हुई बारिश के दौरान नगम निगम हरकत में आ गया था। बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए निगम ने सफाई का तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों नालों की सफाई का निरीक्षण भी कर रहे हैं। सफाई कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं कि नालों की सफाई सही तरीके से करें। जिससे कि मानसून के समय जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।