{"_id":"6298b69ccdda7615994a44a9","slug":"huge-jump-in-the-prices-of-fruits-and-vegetables-in-banaras-tomato-and-pomegranate-out-of-reach-of-common-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव का असर: बनारस में फलों और सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल, टमाटर-अनार आम आदमी की पहुंच से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में बदलाव का असर: बनारस में फलों और सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल, टमाटर-अनार आम आदमी की पहुंच से बाहर
Thu, 02 Jun 2022 06:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Jun 2022 06:39 PM IST
सार
मौसम में अचानक बदलाव का असर खेती-किसानी पर दिखने लगा है। सब्जियों का उत्पादन कम होने से दाम बढ़ गए हैं। फलों की बात करें तो अनार और सेब को छोड़ आम, लीची, मौसंबी की आवक बढ़ने से कीमतें घटी हैं।
विज्ञापन
अनार
- फोटो : Pixabay
विस्तार
मौसम में अचानक बदलाव का असर खेती-किसानी पर दिखने लगा है। सब्जियों का उत्पादन कम होने से दाम बढ़ गए हैं। फलों की बात करें तो अनार और सेब को छोड़ आम, लीची, मौसंबी की आवक बढ़ने से कीमतें घटी हैं। हालत ये है कि टमाटर और अनार आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। अनार जहां 200 रुपये का भाव कर गया है तो वहीं टमाटर ने भी शतक लगा दिया है।
विज्ञापन
टमाटर का भाव मई मध्य के बाद से बढ़ रहा है। मंडुवाडीह सब्जी बाजार के विक्रेता राजेश सोनकर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन टमाटर, मिर्च, भिंडी, करेला, नेनूआ अब किसानों के पास भी कम है। इससे सब्जियों की कीमत बढ़ी है। पहडिया मंडी के फल व्यापारी किशन सोनकर ने बताया कि मंडी में इन दिनों की आम और मोसंबी की आवक बढ़ी है जिससे कीमतों कुछ गिरावट आई।
विज्ञापन
जबकि सेब और अनार की कीमतें लगातार बढ़ी रही हैं। अनार महंगा होने के कारण ठेलों और दुकानों पर इसका जूस 100 रुपये गिलास मिल रहा है। हालात यह है कि अब लोग अनार के बजाए सेब और अंगूर के जूस को पीने को तरजीह दे रहे हैं। इधर, केला का दाम करीब करीब स्थिर है। वो 30 से 40 रुपये दर्जन के हिसाब से मिल रहा है। मंडी में अलग-अलग किस्मों के आम 50 से 80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन
मंडी में सब्जियों के फुटकर भाव
सब्जी रुपये/किलो
- परवल 70 से 80
- टमाटर 100
- शिमला मिर्च 70 से 80
- आलू 20 से 25
- प्याज 16 से 20
- करेला 40 से 45
- बैगन 40 से 45
- नेनुआ 15 से 20
- बोड़ा 35 से 40
- कद्दू 20 से 25
- नींबू 10 के चार
- फूलगोभी 45 से 50 की एक