फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   HSRP to be installed in more than seven lakh vehicles in four days

चार दिन में सात लाख से ज्यादा वाहनों में लगनी है एचएसआरपी

Fri, 12 Nov 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
HSRP to be installed in more than seven lakh vehicles in four days
वाहनों से होने वाली अपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने और वाहनों की चोरी रोकने के लिए लगने वाली हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की रफ्तार वाराणसी में बहुत सुस्त है। 15 नवंबर के बाद चालान की चेतावनी के बाद भी अब तक दो लाख वाहनों में भी यह प्लेट नहीं लग पाई है। यही कारण है कि सात लाख वाहन से ज्यादा वाहन बिना एचएसआरपी के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने एचएसआरपी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बिना इस नंबर प्लेट वाले वाहनों का परिवहन विभाग से जुड़ा कोई काम नहीं होगा। इसके बावजूद परिवहन विभाग की मुहिम रंग नहीं लाई। वाराणसी के परिवहन विभाग में करीब 10 लाख वाहन पंजीकृत हैं और इसमें महज दो लाख वाहनों में ही एचएसआरपी नहीं लग पाई है। हालांकि इनमें से कुछ वाहन मालिकों ने प्लेट के लिए आवेदन किया होगा। ऐसे में इन वाहनों के पास 15 नवंबर तक का ही मौका है।
विज्ञापन

जिले में 50 से अधिक वाहन डीलर हैं। जहां एचएसआरपी वाहनों में लगती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। नए वाहनों के लिए डीलर की ओर से अप्लाई किया जाता है। इसके बाद प्लेट डीलर के पास पहुंचती है। ऐसे हजारों लोग हैं, जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी डीलर के यहां नंबर प्लेट लगवाने नहीं पहुंचे हैं। इन प्लेट को वाहनों मालिकों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें एचएसआरपी का पंजीकरण
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए आप परिवहन विभाग की वेबसाइट का भी सहारा ले सकते हैं, इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना रजिस्ट्रेशन करा लीजिए। रजिस्ट्रेशन कराते ही गाड़ी मालिक को मोबाइल पर अपने नजदीकी डीलर की पूरी जानकारी मिलेगी, जहां जाकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लग जाएगी।

एचएसआरपी के लिए लगातार चेतावनी जारी की जा रही है। 15 नवंबर के बाद शासन के निर्देश पर कार्रवाई होगी। वाहन मालिकों की सुरक्षा के लिए यह लागू किया गया है। सभी लोग पंजीकरण कराकर एचएसआरपी जरूर लें।-सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, एआरटीओ
एक नजर में
कुल निजी वाहन --912988
एचएसआरपी फिटेड-- 189881
शेष-- 723108
कुल व्यावसायिक वाहन- 82913
एचएसआरपी फिटेड- 21413
शेष- 61518
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed