फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hrithik roshan upcoming film super thirty shooting in varanasi

ऋतिक रोशन की फिल्म की शूटिंग, पटना विश्वविद्यालय में तब्दील हुआ रामनगर किला

Sun, 04 Feb 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Hrithik roshan upcoming film super thirty shooting in varanasi
रितिक रोशन की शूटिंग स्थल का निरीक्षण करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
बनारस के रामनगर किले का स्वरूप सुपर 30 की शूटिंग के लिए शनिवार को बदला-बदला नजर आया। किले के एक हिस्से को पूरी तरह से पटना विश्वविद्यालय के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन


किले के पश्चिमी कार्यालय के बाहद ही पटना विश्वविद्यालय का बोर्ड बनकर तैयार हो चुका है। शनिवार को सुपर 30 की पूरी टीम ने रामनगर क्षेत्र का शूटिंग के लिए जायजा लिया। हालांकि ऋतिक रोशन के इंतजार में प्रशंसक रामनगर से लेकर कैंटोमेंट तक दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन


ऋतिक रोशन शनिवार को अहरौरा क्षेत्र में शूटिंग के लिए रवाना हो गए थे। रामनगर स्थित होटल के बाहर भी तड़के सुबह प्रशंसकों की भीड़ लगी रही लेकिन प्रशंसकों को अपने फेवरेट स्टार के दीदार नहीं हो सके। प्रशंसकों और भीड़ से बचने के लिए ऋतिक रोशन की टीम ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी किसी से भी शेयर नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त रखा गया शेड्यूल 

Hrithik roshan upcoming film super thirty shooting in varanasi
super 30 - फोटो : twitter
फिल्म की शूटिंग का पूरा शेड्यूल पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। हालांकि रामनगर किले के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार किले में शूटिंग छह से नौ फरवरी तक होगी। इस दौरान किले में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

चर्चा है कि इस दौरान म्यूजियम देखने वालों को भी रोका जा सकता है हालांकि किले के अधिकारियों ने अभी फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। सुपर 30 फिल्म की शूटिंग टीम और पुलिस ने शनिवार को रामनगर किले, बलुआघाट और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।

इस दौरान अभिनेता रतिशंकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि छह फरवरी से नौ फरवरी तक फिल्म की शूटिंग तय की गई है। क्रू मेंबर्स के बीच चर्चा रही कि ऋतिक रोशन रविवार को मुंबई लौट जाएंगे और शूटिंग दिन फिर वापस काशी आएंगे। पटना के आनंद पर बनने वाली बायोपिक सुपर 30 में ऋतिक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed