{"_id":"6325362cbfec6b44de5dd52c","slug":"how-will-the-target-of-scholarship-exam-be-fulfilled-target-of-4035-in-the-district-application-266","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैसे पूरा होगा छात्रवृत्ति परीक्षा का लक्ष्य: जिले में 4035 का लक्ष्य, आवेदन 266, सोनभद्र व आजमगढ़ का ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे पूरा होगा छात्रवृत्ति परीक्षा का लक्ष्य: जिले में 4035 का लक्ष्य, आवेदन 266, सोनभद्र व आजमगढ़ का ये हाल
Sat, 17 Sep 2022 08:36 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़/ सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़/ सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 17 Sep 2022 08:36 AM IST
सार
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन 29 अगस्त से शुरू हो गए थे। प्रदेश स्तर पर साढ़े चार लाख आवेदनों का लक्ष्य है। जबकि वाराणसी में 4035 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छात्रवृत्ति परीक्षा 6 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जाती है। आवेदन करने के लिए अब सिर्फ एक सप्ताह बचा है, लेकिन अब तक पूर्वांचल के किसी भी जिले में 500 का आंकड़ा पार नहीं हुआ है। यही स्थिति रही तो सीटें खाली रह जाएंगी।
29 अगस्त से शुरू आवेदन के लिए प्रदेश स्तर पर साढ़े चार लाख आवेदनों का लक्ष्य है। जबकि वाराणसी में 4035 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छात्रवृत्ति परीक्षा 6 नवंबर को होगी। पूर्वांचल की बात करें तो चंदौली व वाराणसी में अब तक सबसे ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया है। सोनभद्र और आजमगढ़ में महज 20 बच्चों ने आवेदन किया है।

छात्रवृत्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
जागरूकता के अभाव में आवेदन कम
परीक्षा के लिए वाराणसी में छह शिक्षकों को नोडल बनाया गया है। इसमें रविंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, सुशील सिंह, शशिभूषण त्रिपाठी व मनोज कुमार यादव शामिल हैं।
नोडल अजय कुमार ने बताया कि जागरूकता के अभाव में आवेदन कम आ रहे हैं, लेकिन हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। सप्ताह भर में आवेदनों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
जिले कितने आवेदन
आजमगढ़ 20
बलिया 111
भदोही 181
चंदौली 287
गाजीपुर 137
जौनपुर 181
मऊ 40
मिर्जापुर 130
सोनभद्र 20
वाराणसी 266