{"_id":"605a2e2f8ebc3e8c911c8132","slug":"house-collapses-in-varanasi-rajgir-mistry-death-laborer-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जर्जर मकान के मलबे में दबकर राजगीर मिस्त्री की मौत, मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जर्जर मकान के मलबे में दबकर राजगीर मिस्त्री की मौत, मजदूर घायल
Tue, 23 Mar 2021 11:36 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित बड़ी गैबी मोहल्ले में मंगलवार को पुराने जर्जर मकान में दबकर राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक मजदूर घायल भी हो गया। सूचना पाकर परिजनों ने घटना के संबंध में भेलूपुर थाने में तहरीर दी है। मृतक मजदूर चंदौली का रहने वाला था।
विज्ञापन
भेलूपुर थाने में चंदौली जिले के पड़ाव चौरहट नई बस्ती निवासी अख्तर अली ने बताया कि उसका बेटा इम्तिजार अहमद (30) राजगीर मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की शाम वह बड़ी गैबी स्थित एक पुराने जर्जर मकान में साथी मजदूर के साथ काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक मकान भरभरा कर गिरा तो मलबे में दबकर इम्तिजार अहमद की मौत हो गई।
विज्ञापन
उसका साथी मजदूर रामवृक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। रामवृक्ष को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि राजगीर मिस्त्री के पिता की तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन