फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   House balcony collapse girl child dies

पड़ोसी के मकान का छज्जा गिरने से मासूम की मौत 

Sat, 01 Sep 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 01 Sep 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
House balcony collapse girl child dies
क्षतिग्रस्त छज्जा - फोटो : self
बनारस के कोतवाली थाना अंतर्गत मच्छोदरी क्षेत्र स्थित बहेलिया टोला में शुक्रवार की देर रात बारिश के दौरान असलम हाशमी के दो मंजिला मकान का छज्जा पड़ोस की कमला देवी के मकान पर जा गिरा। हादसे में कमला देवी (62) और उनकी बेटी दीपा (26), उसके बेटे कृष्णा (5) व बेटी बेबी (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बेबी की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर कमला देवी और मुहल्ले के लोगों में खासा आक्रोश है। सभी का कहना है कि जर्जर मकान की मरम्मत कराने के लिए कई बार असलम हाशमी को कहा गया लेकिन वो ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर हरहुआ स्थित ससुराल से दीपा बहेलिया टोला स्थित मायके आई हुई थी। दीपा के भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात बाद तेज बारिश के दौरान पड़ोसी असलम हाशमी के जर्जर मकान का छज्जा भहरा कर उसके मकान की छत पर गिरा। इसके चलते उसकी छत की ईंट और धरन नीचे गिरने से कमरे में सो रही मां और बहन व उसके दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना दी गई तो पुलिस आई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले भी असलम हाशमी के जर्जर मकान का हिस्सा गिर चुका है और उनसे मरम्मत कराने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने एक ना सुनी। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के संबंध में तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed