फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hottest September in seven years

Varanasi News: सात साल में सबसे गर्म सितंबर

Tue, 24 Sep 2024 04:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Hottest September in seven years
जून सी गर्मी : दिन में तीखी धूप होने, हवा न चलने से नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया तापमान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इस साल सितंबर सात साल में सबसे गर्म है। 2018 में सितंबर महीने में 23 तारीख को तापमान 35.7 डिग्री था। सोमवार को तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का मौसम बीत गया। मानसून का सीजन बीतने वाला है, लेकिन गर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह में जून जैसी गर्मी पड़ रही है।
तीखी धूप हो रही है और हवा भी ठप है। इससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। दिन के साथ ही रात को भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो कि औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गर्मी से फिलहाल इस सप्ताह राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सोमवार को हवा भी नहीं चली कि लोगों को किसी तरह से राहत मिल सके।
विज्ञापन

25 जून को मानसून के दस्तक देने के बाद से लगा कि बारिश अच्छी होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मानसून सीजन की शुरुआत में जून में 111 मिलीमीटर के सापेक्ष 48.8, जुलाई में 294 की जगह 143.5 मिलीमीटर बारिश हुई। अगस्त में तय कोटा 264 की जगह 348 मिलीमीटर बारिश होने से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर हुई। सितंबर महीने में 232 मिलीमीटर का कोटा है। अब महीना बीतने में महज सात दिन बचा है और अब तक 100 मिलीमीटर बारिश भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वनाथ धाम में चक्कर खाकर गिरा श्रद्धालु
काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को बाबा के दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु सीताराम नेमा चक्कर खाकर गिर गए। अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें छांव में लिटाया और मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके पहले शनिवार को हरियाणा की एक महिला प्रीति शर्मा भी चक्कर खाकर गिरीं थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले साल भी अग्निशमन विभाग के कर्मियों की ओर से मंदिर परिसर में हीट स्ट्रोक से बेहोश होने वाले 810 लोगों को अस्पताल पहुंचा गया था।


पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा गर्मी
इस सीजन गर्मी पिछले तीन साल में अधिक है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। सितंबर महीने का अधिकतम तापमान का औसत तापमान 33 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, लेकिन पिछले चार दिन से 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक बना है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। धूप तेज होने के साथ ही गर्मी जैसा मौसम ही बना रहेगा।

पिछले सालों में 23 सितंबर का सर्वाधिक तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2024 36.0 25.5
2023 32.0 25.5
2022 34.3 25.2
2021 30.2 25.1
2020 32.2 26.0
2019 33.1 25.1
2018 35.7 25.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed