फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hotel and mall to be built on four acres near Cantt station

Varanasi News: कैंट स्टेशन के पास चार एकड़ में बनेगा होटल और मॉल

Fri, 14 Jul 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hotel and mall to be built on four acres near Cantt station
ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित हो रहे कैंट स्टेशन के पास नगर निगम चार एकड़ जमीन पर होटल और मॉल बनाने की तैयारी में है। इसके लिए माल गोदाम रोड पर नगर निगम ने अपनी जमीन का सर्वे पूरा कर उसका चिह्नांकन और कागजात का सत्यापन शुरू कर दिया है। इस जमीन पर बहुमंजिला इमारत में होटल और मॉल को धरातल पर उतारा जाएगा। कैंट स्टेशन के साथ ही रोपवे का सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर इस भवन में सुविधाएं विकसित की जाएंगी।काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य स्वरूप निर्माण के बाद वाराणसी में होटलों में जगह की कमी को देखते हुए नगर निगम ने सैलानियों की सुविधा के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें कैंट स्टेशन के पास नगर निगम की जमीन को उपयोग में लाया जाएगा। इस जमीन के व्यावसायिक उपयोग के लिए यहां होटल और मॉल बनाकर सुविधा के साथ ही आय के स्रोत बढ़ाने की तैयारी है। फिलहाल इस परियोजना को नगर निगम खुद आगे बढ़ाएगा या पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिये पूरा करेगा, इस पर निर्णय बाद में लिया जाएगा। योजना के अनुसार नगर निगम यहां बहुमंजिला इमारत के शुरुआत पांच तल को व्यावसायिक उपयोग और उसके ऊपर के पांच तल को होटल के रूप में विकसित करेगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम जल्द से जल्द काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन



----
दस्तावेज जुटाने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को सौंपी
निगम के राजस्व विभाग को जमीन से जुड़े दस्तावेज जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। संपत्ति रजिस्टर से मिलान करके जमीन के अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। अभिलेखागार में मौजूद फाइलों को खंगालने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। साथ ही कंप्यूटर और नक्शे में दर्ज आराजी नंबरों का मिलान कराया जा रहा है। ताकि निगम की संपत्ति में दर्ज सरकारी जमीन को खाली कराने में आसानी हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए राजस्व के जानकारों की मदद ली जा रही है। सभी बिंदुओं का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन

----


हमारी कार्ययोजना तैयार, जल्द धरातल पर उतारेंगे
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि मालगोदाम के पास चार एकड़ की जमीन नगर निगम की है। इस जगह का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। बहुमंजिला इमारत में व्यवसायिक उपयोग के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्री निवास बनाने की भी योजना है। नगर आयुक्त से नगर निगम की जमीन और संपत्तियों के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

नगर निगम की जमीन से जो भी कब्जे हैं, उन्हें हटाया जाएगा। माल गोदाम रोड की चार एकड़ जमीन पर प्रस्तावित योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। मालगोदाम कैंट की जमीन के रिकॉड खंगाले जा रहे हैं। - शिपू गिरि, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed