फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hostage mother showed bravery in Varanasi She went to the miscreants on the pretext, said - Brother, don't do

वाराणसी में बंधक मां ने दिखाई बहादुरी: बहाने से गई बदमाशों के पास, बोली- भैया कुछ करना मत, कहीं नहीं जाएंगे'

Mon, 21 Aug 2023 03:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 21 Aug 2023 03:21 PM IST
सार

वाराणसी में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। जिससे पूरा पुलिस महकमा हिल गया। बड़ा लालपुर की वीडीए कॉलोनी फेज-1 में एनटीपीसी के रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में रविवार की दोपहर चाकू लेकर दो बदमाश घुसे। बदमाशों ने ढाई साल की बच्ची के गले पर चाकू सटा कर उसे और उसकी शिक्षिका मां को बंधक बना लिया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। 

विज्ञापन
Hostage mother showed bravery in Varanasi She went to the miscreants on the pretext, said - Brother, don't do
वाराणसी में बंधक मां ने दिखाई बहादुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना घटी। बड़ा लालपुर की वीडीए कॉलोनी फेज-1 में एनटीपीसी के रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में रविवार की दोपहर चाकू लेकर दो बदमाश घुसे। बदमाशों ने ढाई साल की बच्ची के गले पर चाकू सटा कर उसे और उसकी शिक्षिका मां को बंधक बना लिया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन सहित छह थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और पीएसी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मां दिखाई बहादुरी, बताई एक-एक बात
बच्ची की जान खतरे में थी। वह रोने लगी तो मुझे लगा कि उसके पास होना चाहिए। जो भी होगा, उसे देखा जाएगा। इसलिए उसके भूखे होने की बात कही और खाना खिलाने के बहाने बदमाशों के पास गई।बदमाशों से कहा कि हम कहीं नहीं जाएंगे और कुछ नहीं करेंगे। बस, हमें और हमारी बच्ची के साथ कुछ गलत मत करना। हम आपके पास ही बैठे रहेंगे। यह कहना था दो बदमाशों के चंगुल से बेटी मैत्री के साथ मुक्त कराई गई सोनी का...। वह जान की परवाह किए बगैर ही बदमाशों के पास चली गईं।
विज्ञापन


शिक्षिका सोनी ने कहा कि दहशत का वह समय जीवन भर नहीं भूलेगा। भगवान न करे कि दुश्मन को भी ऐसा दिन देखना पड़े। दोनों बदमाश पूरी तैयारी के साथ और हर चीज की जानकारी लेकर आए थे। वह मोबाइल पर किसी से लगातार बात कर रहे थे। पुलिस की आवाजाही की सटीक जानकारी दोनों को कोई फोन करके दे रहा था। मोबाइल पर कॉल आते ही वे कहते थे कि पुलिस को कह दो कि बाहर से हट जाए। यह जरूर था कि दोनों बदमाशों ने हमारे साथ कोई अभद्रता नहीं की। मगर, बार-बार धमकी जरूर दे रहे थे कि अगर परिवार या पुलिस किसी भी तरह की चालाकी करेगी तो अंजाम भयानक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hostage mother showed bravery in Varanasi She went to the miscreants on the pretext, said - Brother, don't do
शिवपुर के चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी में हुए अपहरण के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सोनी ने बताया कि दोनों बदमाशों से 10 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। इस पर हमने कहा कि इतना नहीं हो पाएगा। पांच लाख रुपये तक की व्यवस्था हो जाएगी। इस पर दोनों मोबाइल से बात करने लगे और बोले कि पांच लाख रुपये तो साहब ही ले लेंगे। फिर, हमारा क्या होगा? दोनों बार-बार धमका रहे थे। कह रहे थे कि अगर पकड़े गए तो बाद में नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने किसी तरह से दोनों को पकड़ा और हमें उनके चंगुल से मुक्त कराया।

किसी जान-पहचान वाले की हो सकती है भूमिका
सोनी ने कहा कि इस घटना में किसी जान-पहचान वाले की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। बदमाश जिस तरह से धमकी दे रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था कि वह किसी गैंग से जुड़े हुए हैं। अब परिवार की सुरक्षा का डर सता रहा है। बदमाशों ने कहा है कि पैसा नहीं मिलेगा तो भविष्य में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed