फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hospital ready to deal with possible third wave of Corona

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पताल तैयार

Wed, 04 Aug 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hospital ready to deal with possible third wave of Corona
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले के अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों में तैयारी अब अंतिम चरण में है। बीएचयू, मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर पीआईसीयू, एनआईसीयू भी बनाए गए हैं। जिस तरह से संसाधनों की व्यवस्था की गई है, उससे ऐसी संभावना है कि अगर तीसरी लहर आती है तो बड़ा हो या छोटा, किसी के इलाज में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से ऑक्सीजन और बेड की कमी की वजह से मरीजों और परिजनों को भटकना पड़ा। अब तीसरी लहर में इस तरह का संकट न रह जाए, इसको लेकर अस्पतालों में तैयारियां पहले से ही तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

हर बेड तक पहुंच गया ऑक्सीजन, मिलेगी सहूलियत
तीसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर अस्पतालों में हर बेड पर ऑक्सीजन भी पहुंच गया है। इसके तहत मंडलीय अस्पताल, ईएसआईसी, दीनदयाल अस्पताल में दो-दो ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। जबकि बरेका अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल चौकाघाट, शास्त्री अस्पताल, महामना कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, सीएचसी आराजीलाइन, चोलापुर, मिसिरपुर में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही हर बेड तक कनेक्शन किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जल्द ही आठ और जगहों पर प्लांट लगकर तैयार हो जाएंगे। तीसरी लहर में हर बेड पर जरूरत पड़ने पर मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगी साथ ही किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएच विंग सहित अन्य अस्पतालों में बेड रिजर्व
बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग, सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में 100-100 बेड रिजर्व करने के साथ ही जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में 100, दीनदयाल अस्पताल में भी 60, आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट में 50 बेड का वार्ड बनाया गया है। मंडलीय अस्पताल में बच्चों के लिए 22 बेड, सीएचसी नरपतपुर, आराजीलाइन, हाथीबाजार, गंगापुर में 12-12 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार हो गया है। डीआरडीओ अस्पताल में भी 250 बेड का अस्पताल बच्चों के लिए बनाया गया है।
दवाओं का स्टॉक बनाए रखने की तैयारी शुरू
तीसरी लहर के लिए अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन के साथ ही दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने की तैयारी भी चल रही है। सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने इसके लिए औषधि भंडार कक्ष में वर्तमानसमय में मौजूद दवाओं के स्टॉक की जांच कर तीसरी लहर की जरूरत के हिसाब से दवाएं मंगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तीसरी लहर के मद्देनजर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बेड, ऑक्सीजन के साथ ही जांच, इलाज से जुड़े संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed