फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hospital

पहले ओपीडी में डॉक्टर मरीज देखेंगे, फिर वार्डों में करेंगे दौरा

Sat, 26 Sep 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
hospital
वाराणसी। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी व्यवस्था बेपटरी होने और मरीजों को हो रही समस्या को लेकर अमर उजाला के अभियान के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसके सुधार की दिशा में बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन

अब सभी अस्पतालों की ओपीडी जहां तय समय 8 बजे से हर हाल में शुरू होगी वहीं डॉक्टर ओपीडी में बैठने के बाद ही वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने जाएंगे। अमर उजाला में जिला महिला अस्पताल कबीर चौरा, मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल, रामनगर में समय से ओपीडी शुरू न हो पाने और मरीजों की समस्याओं को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए अब जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 24 सितंबर को मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मानसिक अस्पताल में एसआईसी, शास्त्री अस्पताल रामनगर के सीएमएस के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को भेजे पत्र में ओपीडी में मरीजों के समय से न देखने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। साथ ही कहा है कि अब तक कई बार अस्पतालों के सीएमएस को समय से ओपीडी में डॉक्टरों के उपस्थित न होने पर चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम का है ये आदेश
-ओपीडी में सुबह 8 बजे से डॉक्टरों की उपस्थिति की जांच और 8:15 बजे तक इसकी फोटो खींचकर हो सीएमएस और एसआईसी सीएमओ को उपलब्ध कराएंगे।
- डॉक्टर, कर्मचारी जो अनुपस्थित होगा उस दिन का वेतन काटते हुए आरोप पत्र निर्गत किया जाएगा।
- ओपीडी शुरू करने के बाद डॉक्टर 8:30 से 9:30 के बीच वार्ड में राउंड लेंगे।
- पिछले दिनों चिकित्सक और स्टाफ के अनुपस्थित रहने के मामले में क्या कार्रवाई हुई इस बारे में भी रिपोर्ट देनी होगी।
- सुबह 8 बजे से 2 बजे तक कोई भी कर्मचारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र छोड़कर बाहर नहीं जाएगा।
--
फोटो
मंडलीय अस्पताल में तीन बजे तक करा सकेंगे कोरोना जांच
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल पहुंचकर वहां समय से ओपीडी शुरू करने और एंटीजन किट से कोरोना जांच भी की अवधि बढ़ाकर तीन बजे करने का निर्देश दिया है। इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों से बात कर सुविधाओं की हकीकत का भी जायजा लिया। इमरजेंसी के वार्ड एक में सीलन के कारण खराब हो रही दीवार को मरम्मत कराने और वार्डों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। अस्पताल के शवगृह में रेडक्रास सोसाइटी से चार डीप फ्रीजर दिलाने की बात भी कही। अस्पताल में जगह-जगह टूट-फूट का भी काम जल्द से जल्द कराने का निर्देश एसआईसी को दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed