फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Horse stunned by DJ's voice, many Baratis injured

बरात में डीजे की कानफोड़ू आवाज नहीं रास आई घोड़े को और जब बिदका तो दूल्हा और....

Sat, 18 Jan 2020 10:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Horse stunned by DJ's voice, many Baratis injured
घोड़े को काबू में करते लोग - फोटो : amar ujala

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में शनिवार को वैवाहिक समारोह में बज रहे डीजे ने बखेड़ा कर दिया। डीजे की तेज आवाज पर बरात में आया घोड़ा बिदक गया। रस्सी छुड़ाकर वह सड़क पर दौड़ने लगा। उसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बाद में एक वाहन से टकराकर घोड़ा जख्मी होकर सड़क पर बैठ गया और काफी मशक्कत से उसे हटाया गया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जमालापुर बाजार के शिव बाबू मोदनवाल के लड़के कल्याण मोदनवाल की बरात मड़ियाहूं थाना के स्थानीय कस्बे कजियाना मोहल्ले में जानी थी।

शनिवार की देर शाम बारात की तैयारी धूमधाम से हो रही थी कि दूल्हे की माता उमा देवी विवाह की रस्म करने के लिए घोड़े पर बैठे दूल्हे के पास आईं तभी तेज आवाज से डीजे बजने लगा। उसी समय घोड़ा बिदग गया और दूल्हा घोड़े से गिर गया जिसे घोड़े ने मारकर घायल कर दिया। घोड़े की इस हरकत से इकट्ठा हुए बारातियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Horse stunned by DJ's voice, many Baratis injured
घोड़े को उठाते लोग - फोटो : amar ujala

खुद को बचाने के लिए जो जिसको जहां सुरक्षित स्थान मिला भागा। लेकिन घोड़े के सामने जो आया उसे घायल कर दिया। घोड़ा घुड़सवार से छुटकर बेलगाम होकर सड़क पर दौड़ने लगा। बेलगाम घोड़ा दौड़ते समय सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार को भी बुरी तरह मार गिराया जिसे बरातियों के सहयोग से बचाया जा सका।

घोड़े की मार से दूल्हे की माता उमा देवी, पिता शिव बाबू मोदनवाल, पड़ोसी निर्मला देवी और खुद दूल्हा घायल हो गया। घोड़ा तेजी से दौड़ते हुए एक चार पहिया वाहन से भिड़ गया जिसके कारण उसको गंभीर चोटे आईं और वह सड़क पर ही गिर गया। चोट से घोड़े का पैर टूटना बताया गया, तब जाकर घोड़ा शांत हुआ और बरातियों ने राहत की सांस ली।

परिजनों ने सभी घायलों का विभिन्न प्राइवेट डॉक्टरों के यहां इलाज कराया जिसमें दूल्हें की मां उमा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज अभी प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है। सभी को हल्की चोटें आने के कारण दवा कराने के बाद बारात किसी तरह मड़ियाहूं कस्बे के लिए विदा हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed