फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Horrific incident in Varanasi Beauty parlor owner killed by shoveling murder accused friend sitting near dead body

वाराणसी में खौफनाक वारदात: ब्यूटी पार्लर संचालिका को फावड़े से वारकर मार डाला, शव के पास ही बैठी रही हत्यारोपी सहेली

Thu, 21 Apr 2022 04:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Apr 2022 04:42 PM IST
सार

वाराणसी के मटुका (तख्खू बावली) गांव में गुरुवार सुबह ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन पटेल की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को उसकी सहेली ने ही अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Horrific incident in Varanasi Beauty parlor owner killed by shoveling murder accused friend sitting near dead body
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के मटुका (तख्खू बावली ) गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी। ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन पटेल की फावड़े से वारकर कर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को कंचन की सहेली राखी ने अपने घर में अंजाम दिया। वह शव के पास ही बैठी रही।

विज्ञापन


पास में हत्या में प्रयुक्त फावड़ा पड़ा था। मृतका का कपड़ा अस्त-व्यस्त था। सूचना मिलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कपसेठी पुलिस शव तथा हत्या में प्रयुक्त फावड़ा के साथ हत्यारोपी सहेली को हिरासत में ले लिया। मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण नीरज पांडे, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमन मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन

मेडिकल की छात्रा है हत्यारोपी

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। मटुका (तख्खू बावली ) गांव निवासी संजय पटेल मिर्जापुर में भूमि परीक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी कंचन पटेल (30) अपने मकान के ही एक कमरे में ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। उसके घर से कुछ दूरी पर राखी वर्मा पुत्री बजरंगी का मकान है। राखी मेडिकल की छात्रा है। गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में वह प्रधान पद का चुनाव भी लड़ी थी और हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन और राखी के बीच थी काफी नजदीकी

Horrific incident in Varanasi Beauty parlor owner killed by shoveling murder accused friend sitting near dead body
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

चुनाव के दौरान ही कंचन और राखी के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थी। दोस्ती इस तरह की बनी कि दोनों एक साथ काफी समय बिताने लगे। गुरुवार सुबह नौ बजे राखी वर्मा ने  कंचन को फोन कर अपने घर बुलाया। जिसके बाद कंचन के पति संजय ने बाइक से उसे राखी के घर पहुंचाया।

अभी वो वापस घर भी नहीं पहुंचा था कि राखी की भाभी सीमा ने फोन कर कहा कि आकर अपनी पत्नी को ले जाओ। जिसके बाद संजय वापस राखी के घर पहुंचा। बताया गया कि दोनों दूसरे तल पर स्थित कमरे में है। संजय वहां पहुंचा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। कंचन लहूलुहान हालत में फर्श पर गिरी थी। उसके गले पर फावड़े से वार किया गया था। पास में ही फावड़ा पड़ा था। जबकि बगल की चारपाई पर राखी बैठी थी।

संजय ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी नजारा देख कर सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़े को कब्जे में ले लिया और हत्यारोपी राखी को हिरासत में ले लिया। मृतका के देवर राजीव कुमार ने कपसेठी पुलिस को तहरीर देकर राखी एवं उसके परिवार के सीमा देवी, मनोज बजरंगी, सावित्री, अमित समेत पांच के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  

 समलैंगिक संबंध बना हत्या कारण!

ग्रामीण एवं हत्यारोपी राखी वर्मा के परिजनों का कहना है कि राखी की शादी कहीं तय हुई थी। आरोप है कि कंचन ने उसके ससुराल वालों से यह कह दिया था कि राखी की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। उससे शादी न करें जिससे वह नाराज हो गई और घटना को अंजाम दे दिया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कंचन और राखी के बीच बड़े अंतरंग संबंध थे।

कंचन के परिजन दबाव डाल रहे थे कि राखी से दूरी बना लो। जिस कारण ने कंचन ने राखी से दूरी बनाना शुरू कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर राखी ने कंचन को मौत के घाट उथार दिया। इधर, एडिशनल एसपी ग्रामीण नीरज पांडेय का कहना है कि मृतका और हत्याआरोपी के बीच समलैंगिक संबंध स्थापित हो गए थे।

दोनों का किसी भी पुरुष में कोई दिलचस्पी नहीं थी। अगर हत्यारोपी की शादी हो जाती तो दोनो मे दूरी बढ़ जाती जबकि दोनों एक दूसरे से दूर हो जाने पर बेचैन हो जाते थे। इसी कारण मृतका ने शादी बिगड़ने का प्रयास किया जिससे गुस्सा होकर राखी ने कंचन को मार डाला। फिलहाल मामला चाहे जो भी हो पुलिस जांच में जुटी हुई है। कंचन एक बेटा और एक बेटी की मां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed