फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Horrific collision between truck and trailer in varanasi on highway two people injured condition critical

News in Brief: हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो लोग घायल; साइलेंट अटैक से बरेकाकर्मी की मौत

Sun, 28 Jul 2024 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

Varanasi News:वाराणसी में रविवार को छोटी-बड़ी खबरों के बीच बीरभानपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, पुलिस ने भी हालात को संभालते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया। दूसरी तरफ, ट्रक के चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Horrific collision between truck and trailer in varanasi on highway two people injured condition critical
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रसत हुआ ट्रेलर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने हाईवे का एक लेन सुरक्षित कर दिया है, जिससे दूसरे लेन पर ही दोनों तरफ से वाहनों की आवागमन होने के कारण आए दिन दुघर्टना हो रही है।

विज्ञापन


बीरभानपुर में रविवार की भोर में हनुमान मंदिर के पास ओवरटेक के दौरान ट्रक व ट्रेलर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर सवार मकरंदगड़ी मथुरा निवासी चालक गरीब खान व खलासी शौकीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन




घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह तथा एनएचएआई विभाग के हाईवे पेट्रोलिंग के कर्मचारी दिवाकर सिंह व आजाद कुमार चौहान ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को किनारे हटाकर आवागमन चालू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेका कर्मी लगा रहे थे घर के बाहर झाड़ू जमीन पर गिरे,हुई मौत

Horrific collision between truck and trailer in varanasi on highway two people injured condition critical
रामसेवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर झाड़ू लगा रहे बरेकाकर्मी की अचानक गिरकर मौत हो गई। रविवार की सुबह पांच बजे घर के बाहर झाड़ू लगाते समय एकाएक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि साइलेंट अटैक है। 

आनन-फानन में परिजनों ने उनको बरेका केंद्रीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बरेका के कार्मिक विभाग के अवकाश अनुभाग में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक राम सेवक यादव (58) आवास संख्या 209 ए में रहते हैं। वह रविवार की सुबह पांच बजे झाड़ू लगा रहे थे कि अचानक जमीन पर गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत बरेका के केंद्रीय चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।


रामसेवक की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी शशिकला दहाड़ मारकर रोने लगी। वह मूल रूप से ग्राम नई कोट अलीनगर (चंदौली) के रहने वाले थे। मृतक छह भाई बहन में पांचवें नंबर के थे। रामसेवक के दो बेटे अभिषेक (25), आदर्श (16) हैं।

परिजनों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सत्यम तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मौत की सूचना मिलने पर नवीन सिन्हा, श्रीकांत यादव, अमित यादव, संजय कुमार, मनीष कुमार सिंह, श्याम बाबू, राजेश राय, राजकुमार गुप्ता, आलोक वर्मा, पीयूष समेत आदि बरेकाकर्मी पहुंचे गए थे।

मिर्जामुराद में तीन दुकानों में चोरी
मिर्जामुराद क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी में शुक्रवार की रात तीन दुकानों से चोरों ने सामान समेट ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। शिवरामपुर निवासी केशव यादव, मूरत यादव और अवधेश पाल की दुकान में चोरी हुई। उधर, बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों के कमरे से मोबाइल और सोने की चेन चोरी हो गई। 

पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विवाहिता ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। थानाक्षेत्र के बिरांव गांव निवासी चंद्रमा इन्द्रमन उपाध्याय की पुत्री श्रुति के अनुसार उसकी शादी मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर (तिलठी) गांव निवासी विनोद त्रिपाठी के पुत्र अभिषेक त्रिपाठी के साथ हुई थी। आरोप है कि दो लाख रुपये और बाइक के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 

छह जुलाई की रात चोरी हुई, 20 दिन बाद मुकदमा
जेडी नगर कॉलोनी, फेज-एक अकथा पहड़िया स्थित बिल्डिंग मटेरियल की एक दुकान का ताला तोड़ कर चोर 25 हजार रुपये, डीवीआर और टीवी चुरा ले गए। दुकानदार भरत यादव ने लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पर लालपुर पांडेयपुर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

विजय नगर मार्केट में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ गश्त
कैंट स्टेशन के सामने विजया नगरम मार्केट में पिता-पुत्र की पिटाई की वजह बने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस सक्रिय हुई है। शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने अलग-अलग गश्त की। विद्यापीठ पुलिस चौकी प्रभारी ने मालगोदाम क्षेत्र से बिहारी निवासी निखिल को 24 बीयर की कैन के साथ पकड़ा।

अश्लील वीडियो के नाम पर धमका कर 33.42 लाख हड़पे
वाराणसी। खुद को डीसीपी, एडिशनल एसपी और यूट्यूब का अधिकारी बताकर साइबर जालसाजों ने चितईपुर क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी के उदय प्रताप सिंह से 33 लाख 42 हजार 600 रुपये ऐंठ लिए। घटना के संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उदय प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि सुधा गुप्ता और राहुल शर्मा ने खुद को यूट्यूब कंपनी का अधिकारी बताते हुए उन्हें फोन किया। इसके बाद विक्रम गोस्वामी ने खुद को डीसीपी और राम पांडेय ने एडिशनल एसपी बताते हुए बात की। चारों ने उन्हें अश्लील वीडियो के नाम पर धमकाया। इसके बाद बचाव करने के नाम पर अलग-अलग खातों में उनके 33 लाख 42 हजार 600 रुपये ट्रांसफर करा लिया।

आईपीओ और स्टॉक खरीदने के नाम पर 6.50 लाख की धोखाधड़ी
साईंधाम कॉलोनी, लक्ष्मणपुर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह से आईपीओ और स्टॉक खरीदने के नाम पर छह लाख 50 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। प्रकरण को लेकर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जेफरीज नामक ग्रुप द्वारा बताए गए अकाउंट में आईपीओ और स्टाॅक खरीदने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये जमा किए थे। जब उन्होंने अपना पैसा निकालने की कोशिश की तो एक भी रुपये नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed