फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Horrific accident in Mirzapur Couple killed four injured returning to MP after worship visiting varanasi

मिर्जापुर में भीषण हादसा: दंपती की मौत, चार घायल, काशी से दर्शन कर लौट रहे थे एमपी; खड़े ट्रक से टकराई थी कार

Sun, 28 Jun 2026 10:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 10:01 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के दंपती की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी वाराणसी में दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे थे। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास उनकी कार नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दंपती के दो मासूम बेटे सुरक्षित बच गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Horrific accident in Mirzapur Couple killed four injured returning to MP after worship visiting varanasi
सड़क हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के एक दंपती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु वाराणसी में दर्शन-पूजन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले लोग कार से वाराणसी दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद देर रात वापस लौटते समय ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास नेशनल हाईवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में विकास (35) और उनकी पत्नी सोनम (31) निवासी बरही थाना, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार चालक हीरालाल (23) निवासी छिबिया, कटनी, हिमांशु (27) निवासी उचेहरा, जिला सतना, सक्षम (17) निवासी नागौद तथा राधा (40) पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार राधा की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सबसे मार्मिक बात यह रही कि मृतक दंपती के दोनों मासूम बेटे चार वर्षीय शिवांश और डेढ़ वर्षीय रुद्र इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से साया उठ जाने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

ड्रमंडगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराना हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मध्यप्रदेश से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed