{"_id":"601051e51105907fec4ef407","slug":"honored-to-receive-kashi-ke-karmaveer-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"'काशी के कर्मवीर' सम्मान पाने वाले किए गए सम्मानित, 72वें गणतंत्र दिवस पर कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'काशी के कर्मवीर' सम्मान पाने वाले किए गए सम्मानित, 72वें गणतंत्र दिवस पर कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन
Tue, 26 Jan 2021 11:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 26 Jan 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
मंच पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं, सर कटा सकते हैं, लेकिन सर झुका सकते नहीं..., आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की..., तिरंगा लहराता है अपनी पूरी शान से, हमें मिली आजादी वीर शहीदों के बलिदान से...कुछ इन्हीं पंक्तियों के गवाह बना काशी का अस्सी घाट। जहां देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर काशी के कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गंगा की सुरसरि तट पर कवियों ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को अपनी सलामी दी।
विज्ञापन
आजाद आशा की एक किरण की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 'काशी के कर्मवीर' सम्मान पाने वाले कर्मवीरों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र से डॉ. मंजू दिवेदी, डॉ. कुमुद रंजन व प्रतिभा सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं चित्रकला के क्षेत्र में दिव्यांग चित्रकार पूनम राय, समाजसेवा से राघवेंद्र कुमार, मोनिका पांडेय को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आत्मरक्षा के क्षेत्र से मंगल सिंह व धर्मेंद्र यादव को काशी के कर्मवीर पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में सीए जमुना शुक्ला व कवियित्री अनामिका जैन अंबर को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि सुदामा तिवारी "सांड बनारसी व प्रो जीसी आर जायसवाल रहे। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शिप्रा धर, अखिल आनंद, अंजलि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन