फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Honor killing in Mirzapur parents had committed murder after the daughter antics

यूपीः बेटी की हरकतों से आजिज आकर माता-पिता ने ही की थी हत्या, आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 08 Jan 2021 10:58 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Honor killing in Mirzapur parents had committed murder after the daughter antics
बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार माता-पिता।

यूपी के मिर्जापुर जनपद स्थित जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में पुत्री की हत्या कर शव दो दिन घर में रखने के बाद खेत में छिपाने के आरोपी माता-पिता को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। बेटी की हरकतों से आजिज आकर परिवार की इज्जत बचाने के लिए माता-पिता ने ही उसकी गला घोंट कर हत्या की थी।

विज्ञापन


एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में शुक्रवार को बताया कि चार जनवरी को खेत में किशोरी का शव बरामद हुआ था। उसकी शिनाख्त अंजलि उर्फ पुष्पा (17) के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि परिवार की मान मर्यादा धूमिल न हो, इसके लिए माता-पिता ने ही किशोरी की गला दबाकर हत्या की थी। बताया कि दो जनवरी को अंजलि 10 बजे रात में बाहर से घूमकर आई। उस दौरान पिता अमरनाथ और माता शिवकुमारी ने उससे पूछा कि वह बार-बार बिना बताए कहां जाती है। इस पर वह बहस करने लगी। कहा कि वह कुछ भी करे, उनसे क्या मतलब है।
विज्ञापन


इसको लेकर माता-पिता से उसकी झड़प हो गई। बदनामी से बचने के लिए उसी रात मां ने सोते समय अंजलि का पैर पकड़ा और पिता ने दुपट्टे से गला कस कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव घर में रखकर ताला बंद कर चले गए। चार जनवरी की रात दोनों घर आए और शव को दूसरे के खेत में फेंक दिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या कर शव छिपाने की बात को स्वीकार कर ली। आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed