फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home tax will not be imposed on Gopal ji temple in varanasi samajwadi party MLC Shatrudra Prakash raised this issue

नया आदेश जारी: गोपाल जी मंदिर पर नहीं लगेगा गृहकर, सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने उठाया था मुद्दा

Sat, 11 Dec 2021 01:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 01:02 AM IST
सार

 एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने पिछले दिनों गोपाल जी मंदिर पर दो लाख 77 हजार रुपये का गृहकर लगाने पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि 2018 में जीआईएस से बने नक्शे में लापरवाही के चलते मंदिर को आवासीय और व्यावसायिक भवन दर्शाया गया है। 

विज्ञापन
Home tax will not be imposed on Gopal ji temple in varanasi samajwadi party  MLC Shatrudra Prakash raised this issue
सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश - फोटो : self

विस्तार

विवाद के बाद वाराणसी गोपाल जी मंदिर से गृहकर को हटा दिया गया है। शुक्रवार को नगर निगम ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि गोपाल जी काशी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां देश विदेश से काफी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। निगम के नियमों के अनुसार, इसे गृहकर से छूट प्राप्त है।
विज्ञापन


एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने पिछले दिनों गोपाल जी मंदिर पर दो लाख 77 हजार रुपये का गृहकर लगाने पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि 2018 में जीआईएस से बने नक्शे में लापरवाही के चलते मंदिर को आवासीय और व्यावसायिक भवन दर्शाया गया है।
विज्ञापन


मंदिर का वार्षिक मूल्यांकन 62 हजार रुपये से 2013-14 में कम कर 29 हजार 549 रुपये कर दिया गया है। बावजूद वार्षिक मूल्यांकन पर 11 फीसदी की बजाय 15 के हिसाब से सामान्य कर लगाया है। बिल में वित्तीय वर्ष के हर तीसरे महीने ब्याज लगाया गया है, जो गैरकानूनी है। एमएलसी ने कहा था कि 2021 में इस मंदिर को आवासीय व व्यावसायिक दिखाया जाना गलत है। उन्होंने नगर निगम से सवाल किया कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद गलत हाउस टैक्स क्यों लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: मंत्री आशुतोष टंडन ने लिया तैयारियों का जायजा, कहा- दो दिन के अंदर गड्ढा मुक्त हो सभी सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed