फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home ninister rajnath singh mother in law passes away

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास का निधन, मां विंध्यवासिनी के दर से वापस लौटे

Sun, 29 Apr 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विंध्याचल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विंध्याचल Updated Sun, 29 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Home ninister rajnath singh mother in law passes away
अष्टभुजा डाक बंगले में मीडिया से बात करते गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को विंध्याचल पहुंचे मगर सास के निधन की सूचना मिलने के कारण दर्शन किए बगैर वापस हो गए। वो मंदिर से अष्टभुजा डाक बंगला आए और वाराणसी लौट गए।   रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे।
विज्ञापन


होटल रत्नाकर में थोड़ी देर आराम करने के बाद वह दर्शन पूजन करने जा रहे थे, तभी सास के निधन की सूचना मिली। इस पर गृहमंत्री दर्शन पूजन किए बगैर ही लौट ही गए।  इससे पहले गृहमंत्री अष्टभुजा डाक बंगले पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


जब कार्यकर्ता अंदर जाने लगे तो अधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल को रोक दिया। कहा कि सूची में उनका नाम नहीं है। इसलिए वह अंदर नहीं जा सकते हैं। इससे पालिकाध्यक्ष नाराज हो गए और अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ संबंध अच्छे होने के आसार
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि मिर्जापुर में जल्द सीआरपीएफ और सीआईएसएफ की दो कंपनियों की तैनाती की व्यवस्था होगी। चीन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद दोनों देशों के संबंध अच्छे होने के आसार हैं।

दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति का माहौल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही है।  राजनाथ सिंह ने अष्टभुजा डाक बंगले पर पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 11 कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया।

देश की सीमा पर चीन की ओर से चौकियां बनाए जाने के सवाल पर कहा कि चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। चीन के राष्ट्रपति और हमारे प्रधानमंत्री के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई है। इसमें चीन के राष्ट्रपति ने सीमा पर गड़बड़ी न होने का भरोसा दिया है।


पत्रकार उत्पीड़न के सवाल पर कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां के प्रतिनिधि इस पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed