फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Minister Rajnath spoke - a GST is introduced with the Opposition got on

गृहमंत्री राजनाथ बोले- जीएसटी पर मिला विपक्ष का साथ

Sun, 29 Nov 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Rajnath spoke - a GST is introduced with the Opposition got on
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में जीएसटी बिल पर होने वाली चर्चा में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का समर्थन सरकार को प्राप्त है। बिल पास कराने में किसी तरह का कोई अवरोध नहीं होगा।
विज्ञापन


यूपी कॉलेज के संस्थापन समापन समारोह में भाग लेने आए राजनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।  उन्होंने कहा कि शीतलकालीन सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण बिल पर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल साथ हैं। इसमें किसी तरह का कोई गतिरोध नहीं है।
विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर के फारूख अब्दुल्ला के बयान पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे। पत्रकारों द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनलोकपाल विधेयक के सवाल पर भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भारत पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहता है लेकिन यदि सरहद पार से गोली चलेगी तो भारत उसका जवाब गोली से ही देगा। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की छवि बढ़ी है। साहित्यकारों द्वारा सम्मान वापस लौटाने के सवाल पर कहा कि इस तरह का मामला राज्य सरकार के अधीन है, ऐसे में राज्य सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed