फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Minister Amit Shah will inaugurate Central Election Office in Varanasi

Varanasi: गृह मंत्री अमित शाह काशी में करेंगे केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, 24 अप्रैल को दौरा तय

Sun, 21 Apr 2024 11:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:40 PM IST
सार

Varanasi News: इसके पूर्व लोकसभा चुनाव की दृष्टि से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शहर दक्षिणी विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ था। वैदिक मंत्रोच्चार के विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी एवं लोकसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी, टीएस जोशी ने नारियल फोड़कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will inaugurate Central Election Office in Varanasi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी लोकसभा के चुनाव कार्यालय का 24 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 अप्रैल को सायंकाल 5 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर आएंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमित शाह का काफिला मोटर बाइक के जुलूस के साथ महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान पहुंचेगा। बताया कि गृहमंत्री अमित शाह सायंकाल 5.30 बजे वाराणसी लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वे इस दिन रात्रि विश्राम वाराणसी में ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed