{"_id":"67b37180ffb376415502d39d","slug":"home-guards-and-advocates-fight-in-varanasi-inquiry-committee-formed-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाराणसी में होमगार्ड और अधिवक्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट, वायरल हुआ वीडियो; जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाराणसी में होमगार्ड और अधिवक्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट, वायरल हुआ वीडियो; जांच समिति गठित
Mon, 17 Feb 2025 10:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:57 PM IST
सार
वाराणसी जिले में सोमवार को होमगार्ड और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मामले को लेकर पांच सदस्यों की जांच समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
होमगार्ड और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पुलिस आयुक्त कार्यालय और कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर सोमवार की सुबह एक होमगार्ड और उसके कंपनी कमांडर के साथ किसी बात को लेकर अधिवक्ताओं से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। किसी तरह से अधिवक्ताओं ने ही बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके लगभग एक घंटे बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा करते हुए आए और कंपनी कमांडर व होमगार्ड से हाथ जोड़ कर व कान पकड़वा कर माफी मंगवाए।
विज्ञापन
उधर, होमगार्ड व कंपनी कमांडर और अधिवक्ताओं की मारपीट से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सेंट्रल बार एसोसिएशन ने उसका संज्ञान लिया। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह प्रिंस करेंगे। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश कुमार दूबे और महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि समिति अपनी जांच रिपोर्ट 24 फरवरी तक देगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अन्य सदस्यों में सेन्ट्रल बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहनवाज खान. पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय. बृजेश मिश्र बनारस बार के पूर्व महामन्त्री कमलेश यादव और विधिक पत्रकार घनश्याम मिश्र शामिल है जो घटना स्थल पर जाकर सभीतथ्यों जानकारी प्राप्त कर अपनी रिपोर्ट 24 फरवरी तक सेन्ट्रल बार एसोसिएशन को सौंपेंगे, यह जानकारी है।
विज्ञापन