फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Guard Exam Stumped by Science Questions 8977 Candidates Skip Exam at 48 Centers No Negative Marking

होमगार्ड परीक्षा: साइंस के सवालों में उलझे, 48 केंद्रों पर 8,977 ने छोड़े एग्जाम; नहीं थी माइनस मार्किंग

Sun, 26 Apr 2026 05:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 05:58 AM IST
सार

Home Gaurd Exam in Varanasi: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तहत 48 केंद्रों पर शनिवार को 40,225 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 31,277 शामिल हुए, जबकि 8,977 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने विज्ञान के प्रश्न कठिन बताए। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा रही। अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को भी परीक्षा जारी रहेगी।

विज्ञापन
Home Guard Exam Stumped by Science Questions 8977 Candidates Skip Exam at 48 Centers No Negative Marking
होमगार्ड परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी जिले में 48 केंद्रों पर शनिवार को हुई होमगार्ड परीक्षा की दोनों पालियों में पंजीकृत 40,225 में से कुल 31,277 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 8,977 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि साइंस के प्रश्नों ने उन्हें काफी उलझाया। अधिकांश प्रश्न सामान्य अध्ययन (जीएस) से जुड़े थे, जिनमें विज्ञान के सवाल हल करने में ज्यादा समय लगा। 

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान कई केंद्रों का अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरी मीणा ने निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें 15,512 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 4,600 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हुई शाम पांच बजे समाप्त हुई, जिसमें 15,756 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 4,357 अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


रविवार को भी सभी केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और गहन जांच के बाद अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। मिर्जापुर से आए परीक्षार्थी सूर्यपाल चौरसिया ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रश्नों ने उलझाया, जबकि सामान्य अध्ययन ठीक रहा। तैयारी के हिसाब से पेपर कठिन रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रही गहमागहमी

चंदन यादव ने बताया कि यदि तैयारी अच्छी हो तो पेपर आसान था। माइनस मार्किंग नहीं होने से अभ्यर्थियों ने अधिक प्रश्नों के उत्तर दिए। शिवम कुमार ने कहा कि तात्कालिक घटनाओं से जुड़े सवाल अधिक थे। गाजीपुर से आए उमेश यादव के अनुसार पेपर आसान था, बस साइंस के कुछ प्रश्नों ने उलझाया। जौनपुर से आए कुलदीप ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य था और 55-60 अंक पाने वाले अभ्यर्थी कटऑफ में आ सकते हैं।

वहीं, परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज, यू.पी. कॉलेज तथा रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, पहचान पत्रों की जांच, सीसीटीवी निगरानी, भीड़ प्रबंधन तथा केंद्रों के अंदर और बाहर पुलिस बल की तैनाती को परखा गया। उन्होंने बताया कि 25, 26 और 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 1,20,672 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed