फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holy Krishna Realizes Hanuman Chalisa With Bharatanatyam

संकटमोचन संगीत समारोह: तीसरी निशा में पवित्र कृष्ण ने भरतनाट्यम से साकार की हनुमान चालीसा

Sat, 23 Apr 2022 10:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2022 10:56 AM IST
सार

संकटमोचन संगीत समारोह की तीसरी निशा में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पंडित दीपक मजूमदार के शिष्य पवित्र ने नृत्य प्रस्तुति का आरंभ आदि शंकराचार्य विरचित शिव पंचाक्षर स्तोत्र से किया।

विज्ञापन
Holy Krishna Realizes Hanuman Chalisa With Bharatanatyam
संकटमोचन संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संकटमोचन संगीत समारोह की तीसरी निशा का आगाज भरतनाट्यम से हुआ। इस शैली में हनुमत दरबार में पहली बार हनुमान चालीसा की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। शुक्रवार को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पंडित दीपक मजूमदार के शिष्य पवित्र ने नृत्य प्रस्तुति का आरंभ आदि शंकराचार्य विरचित शिव पंचाक्षर स्तोत्र से किया।
विज्ञापन


पहली बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे पवित्र ने भावपूर्ण प्रस्तुति से नया प्रतिमान स्थापित किया। दर्शकों ने भी हर हर महादेव के जयघोष से कलाकार के भावों में उत्साह के रंग भरे। हनुमान चालीसा पर नृत्य ने तो संकट मोचन के दरबार में मौजूद दर्शकों का रोम रोम झंकृत कर दिया।
विज्ञापन


भरतनाट्यम शैली में हनुमान चालीसा की अभिव्यक्ति का पहला अवसर हर किसी के भाव को छू गया। हनुमान चालीसा में वर्णित अशोक वाटिका एवं भगवान सूर्य को हनुमान द्वारा निगलने के प्रसंग को उन्होंने बड़े ही प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाया। नृत्य के साथ-साथ दर्शकों की तालियां भी संगत कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संगीत समारोह की दूसरी प्रस्तुति में प्रख्यात सरोद वादक पंडित तेजेंद्र नारायण मजूमदार ने मंच संभाला। सेनिया मैहर घराने का प्रतिनिधित्व करते हुए तेजेंद्र ने सरोद वादन की मनोहारी प्रस्तुति की। पंडित तेजेंद्र नारायण मजूमदार ने राग काफी में आलाप जोड़ और झाला से पूरे प्रांगण को झंकृत कर दिया। तबले पर पद्मश्री कुमार बोस ने संगत की। अंत में गत बजाकर विराम दिया।

संगीत के माधुर्य पर रिमझिम फुहारों ने तपती धरती को किया तर 

संकटमोचन संगीत समारोह की दूसरी निशा गीत-संगीत और भजनों से चहक उठी। शुक्रवार भोर में पं. देवाशीष डे ने पुत्र शुभंकर डे के साथ जब सुर लगाए तो आसमान भी बादलों से भर गया। उमड़ते-घुमड़ते बादलाें ने जहां भगवान भास्कर की तपिश को कम किया वहीं वातावरण में माधुर्य का ऐसा रस घोला कि पौ फटने तक बादलों की रिमझिम तपती धरती को तर कर गई। 

शुक्रवार की भोर संगीत के रसिकजनों के लिए यादगार बन गई। एक तरफ सुरों की रसवर्षा तो दूसरी तरफ आसमान से भगवान इंद्र के मेघों की फुहार ने हर किसी के अंतर्मन को तृप्त कर दिया। इसके पूर्व संगीत समारोह की चौथी प्रस्तुति में वरिष्ठ कलाकार पं. देवज्योति बोस का सरोद वादन हुआ। राग बागेश्री में आलाप, जोड़, झाला की पारंपरिक प्रस्तुति के बाद उस्ताद अमजद अली खां की स्वर रचना का गंभीर वादन किया।

उन्होंने बनारस घराने का खास तराना बजाने के बाद वादन को द्रुत की बंदिश से विस्तार दिया। तबले पर संजू सहाय की संगत बेजोड़ रही। लयकारी के दौरान टुकड़ों और तिहाईयों का खेल ने श्रोताओं को आनंद से भर दिया। किराना घराने के जयतीर्थ मेवुंडी के गायन के दौरान प्रांगण में शायद ही कोई ऐसा रहा हो जो आराम की मुद्रा में नजर आया हो। सम्मोहित श्रोता अंतर्मन में राग बागेश्री पर रघुवर राखो मेरी लाज...को महसूस किया।

उनके साथ तबले पर संगत करते हुए पं. नयन घोष के सुपुत्र ईशान घोष की अंगुलियां भी थमती नजर आईं, लेकिन उन्होंने फिर सुरों को संभाल लिया।  अमृता चटर्जी ने राग जोग में सुमधुर गायन किया। बारह और सोलह मात्रा की बंदिशों के गायन में अनूप जलोटा की शिष्या अमृता ने श्रोताओं को उम्मीद से कहीं अधिक प्रभावित किया। इसी राग में भजन ‘हनुमान लला मेरे प्यारे लला...’का गायन किया।

होरी से उन्होंने अपने गायन को विराम दिया। तबले पर बिलाल खां और हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत की। इसके उपरांत पद्मश्री सुरेश तलवरकर ने अपनी टीम के साथ गायन-वादन का मिश्रित मंच सजाया। उनकी पुत्री सावनी तलवरकर ने तबले पर संगत की। संचालन पं. हरिराम द्विवेदी के नेतृत्व में जगदीश्वरी चौबे एवं सौरभ चक्रवर्ती ने किया।

दुनिया चले ना हनुमान के बिना...

 मध्य रात्रि में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जब मंच संभाला तो पूरा परिसर श्रोताओं से भर गया था। प्रस्तुति के पूर्व हनुमत प्रभु के चरणों में भावांजलि पेश कर अनूप ने कहा कि मैं अपने को भाग्यशाली मानता हूं कि बाबा की सेवा का अवसर मिलता रहा है। अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन..., दुनिया चले ना हनुमान के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना...से संकटमोचन के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शकों की मांग पर भी उन्होंने कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। 

आज के कलाकार : 23 अप्रैल
अनुराधा सिंह, विजय पाटिल, उस्ताद शाहिद परवेज खां, उस्ताद मशकूर अली खां, रोनू मजूमदार, रतन मोहन शर्मा, डॉ. एम ललिता व एम नंदिनी, डॉ. ज्योत्सना लक्ष्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed