फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holika's ashes are still lying in many areas late in the evening the municipal corporation team started the w

Varanasi News : लापरवाही ; अब भी कई इलाकों में पड़ी होलिका की राख, देर शाम नगर निगम की टीम ने राख उठाने का काम

Sun, 16 Mar 2025 09:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 09:44 PM IST
सार

होलिका जली और राख वहीं पड़ी रही। नगर निगम के दावों पर सवाल खड़े होते नजर आए। शहरी नागरिक व्यवस्था को कोसते रहे और कहते रहे कि हालात कुछ ठीक नहीं। देर शाम राख उठाने का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
Holika's ashes are still lying in many areas  late in the evening the municipal corporation team started the w
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की ओर से 24 घंटे में होलिका की राख हटाने का दावा किया गया था। बावजूद इसके कई इलाकों में होलिका की राख पड़ी है। इसे अब तक हटवाया नहीं गया है। इससे लोगों को भी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

तेलियाबाग, चेतगंज, महमूरगंज, बिरदोपुर, माधोपुर, छित्तूपुर आदि इलाकों में अब भी राख बची है। इसे रविवार की दोपहर तक नहीं हटवाया गया था।

यहां के क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है। पार्षदों ने भी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर राख उठवाने के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद देर शाम जो ठंडी होने से साथ उठाने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अधिकतर स्थानों से राख हटा दी गई है। केवल उन्हीं इलाकों में समस्या होगी जहां राख अभी ठंडी नहीं हुई। जब तक राख पूरी तरह से ठंडी न हो जाए तब तक उसे नहीं हटाया जाता है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के जलने का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन इलाकों में ज्यादा लकड़ी रखी गई थी। वहां अभी राख ठंडी नहीं हुई है। एक से दो दिनों के भीतर बची जगहों की राख भी हटा दी जाएगी। पिछले दिनों बैठक में अधिकारियों ने 24 घंटे में राख हटवाने की जिम्मेदारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed