{"_id":"60600e798ebc3e592c736994","slug":"holika-dahan-today-sarvartha-siddhi-and-amrit-siddhi-yoga-is-becoming","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा होलिका दहन, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा होलिका दहन, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग
Sun, 28 Mar 2021 10:34 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
holi 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव की शुरुआत होगी। वहीं होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक की भी समाप्ति हो जाएगी। वाराणसी में होलिका दहन की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में 29 मार्च को होली मनाई जाएगी।
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर होलिका दहन 28 मार्च को शाम 7 बजे से रात्रि 12:40 बजे तक होगा। भद्रा का मान 27 मार्च को रात्रि 2:30 से 28 मार्च की दोपहर 1:33 बजे तक है।
ऐसे में होलिका दहन की शुरुआत शाम 7 बजे से रात्रि 12:40 के बीच कर सकते हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी प्राप्त हो रहा है। शाम छह बजे तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र होगा। इसके साथ ही वृद्धि नाम का योग अत्यंत शुभकारक है। 29 मार्च को होली मनाई जाएगी और और काशीवासी शाम को चौसट्ठी देवी का दर्शन करते हैं।