ठंड का सितम: पूर्वांचल के जिलों में स्कलों की छुट्टी, वाराणसी में चार जनवरी तक स्कूल बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में गलन और कोहरे ने कंपा दिया है। गुरुवार को बिल्कुल धूप नहीं निकली। लोगों को ठिठुरन और गलन से राहत भी नहीं मिली, लेकिन मौसम के रुख को देखते हुए पूर्वांचल के जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को अभी बंद रखने के आदेश दिए हैं।
वाराणसी सहित, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली, भदोही जिलों में मौसम को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वाराणसी में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिन स्कूलों में प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहे हैं, उन्हें बंद रखने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल से होंगी।
कोहरे के साथ ही सुबह से ओस भी तेजी से पड़ रही है। इन सबके बीच नगर निगम की ओर से अब तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 की तुलना में गुरुवार को 2 डिग्री कम हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अब भी अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री कम है।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के मुताबिक कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। बताया कि गलन के साथ ही अभी 30 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।
जौनपुर में कक्षा आठवीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद हैं। आजमगढ़ में सभी स्कूल-कालेज 28 तक बंद हैं, भदोही में 12वीं तक के विद्यालय 31 दिसंबर, चंदौली में 12वीं तक के 27 दिसंबर तक स्कूल बंद किए गए हैं।