फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi special trains no reservations from varanasi to delhi and Mumbai train

महाराष्ट्र की ट्रेनों में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़, होली तक जगह नहीं

Wed, 24 Mar 2021 01:24 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 24 Mar 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Holi special trains no reservations from varanasi to delhi and Mumbai train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

होली को देखते हुए वापसी की ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ आ रही है। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, नई दिल्ली और अन्य प्रांतों से आने वाली ट्रेनें फुल हैं। खास करके वाराणसी से गोरखपुर, बिहार, झारखंड को जाने वाली ट्रेनों में सामाजिक दूरी का भी पालन यात्री नहीं कर रहे हैं। हालांकि कैंट स्टेशन पर ट्रेनों के पहुंचते ही सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन कोच के अंदर यात्री बगैर मास्क के ही सफर कर रहे हैं। नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद से वाराणसी की आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। किसी-किसी ट्रेन में नो रूम है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण भारत में बढ़ रहा है। इसके कारण  भी लोग घर लौट रहे हैं। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेन महानगरी, कामायनी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह, एलटीटी-दरभंगा एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनों में से बड़ी संख्या में यात्री लौट रहे हैं। टूएस-स्लीपर व वातानुकूलित कोच की सभी श्रेणी में सीटें फुल हैं। यही नहीं, कुछ ट्रेनों में होली के बाद भी अप्रैल में भी सीटें फुल हैं। जैसे कि 01061 एलटीटी-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस के सभी श्रेणी में एक अप्रैल को वेटिंग है। मुंबई से कैंट आने वाली 05017 गोरखपुर फेस्टिवल ट्रेन में भी सीटें फुल है। 01093 महानगरी ट्रेन में टूएस को छोड़ दिया जाए तो सभी सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

कैंट स्टेशन पर यात्रियों की जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और रेलवे की टीम यात्रियों की जांच कर रही है। यात्रियों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए बार-बार एनाउंस किया जा रहा है। ट्रेन के अंदर जीआरपी, आरपीएफ की टीम यात्रियों से मास्क लगाने की अपील कर रही है।

आरक्षण में भरना पड़ रहा है पूरा पता 
टिकट आरक्षण कराने के दौरान अब मंजिल तक पहुंचने के लिए भी यात्रियों को पूरा पता आरक्षण प्रोफार्मा में भरना पड़ रहा है। कोविड गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों को आने और जाने दोनों का पिनकोड के साथ पूरा पता देना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed