फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi songs fill from political message for loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : 'अखिलेश का टोपी गिरा, माया का रुमाल', कुछ यूं बयां हो रहा राजनीति का हाल

Sun, 17 Mar 2019 11:41 AM IST
Sayali Maurya अजय राय,अमर उजाला,वाराणसी
अजय राय,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 17 Mar 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Holi songs fill from political message for loksabha election 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर

होली करीब है और होली गीतों का इस साल अलग ही क्रेज और अंदाज है। ‘सोच के लगावे पड़ी अबकी गुलाल, केकरा के हरा लागी, केकरा के लाल...’ यह दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का गाया हुआ होली गीत है। अबकी होली में भोजपुरी फाग, फगुआ, चहका, जोगीरा आदि में कुछ ऐसा ही राजनीतिक रंग चढ़ा हुआ है। कुंभ मेल से लेकर एयर स्ट्राइक और अभिनंदन तक सब पर आधारित गीत बन गए हैं।

विज्ञापन


भोजपुरी समाज के त्योहारों का सामाजिक सरोकार गहरा होता है। होली पर तो यह स्वर कुछ ज्यादा ही मुखर दिखाई देते हैं। पांच साल बाद होली के समय चुनावी दौर शुरू हुआ है, तो लोक संगीत उससे अछूता कैसे रह सकता है। जोगीरा तो सामाजिक व्यंग्य का जरिया है। भोजपुरी होली गीतों में राजनीति का रंग गाढ़ा दिख रहा है।
विज्ञापन


दिनेश लाल की राजनीतिक होली में भाई साहब को पीला, तो बहन जी को नीला गुलाल लगाया जा रहा है। बिहार के गायक रुपेश कुमार के जोगीरा में तो राजनीति कुछ ज्यादा ही मुखर है। बानगी देखिए....राहुल गांधी कनकी मारा खबर गया नेपाल, अखिलेश का टोपी गिरा, माया का रुमाल, सरजू तट पर नेता लीडर खूब जमाया खेल, राम मंदिर, राफेल का मुद्दा दोनों हो गया फेल...।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुनटुन यादव, नंद लाल नाहर, श्रवण साज, रोमियो राज, देवा लाल यादव, फरिंदर लाल यादव के होली गीतों में राजनीतिक रंग हैं। उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव, योगी आदित्य नाथ, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव जैसे तमाम नेताओं पर तो गीत हैं ही। साथ ही एयर स्ट्राइक और स्क्वाड्रन लीडर अभिनंदन पर भी गीत बने हैं।   

अब होली गीत ऑनलाइन उपलब्ध

Holi songs fill from political message for loksabha election 2019

म्यूजिक कंपनियों ने एलबम बनाने बंद कर दिए हैं। सीडी और कैसेट गुजरे जमाने की बात हो गए हैं। अब गीत केवल ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उनको सर्च करना कठिन हो गया है। अबकी स्थापित कलाकारों में अजय अजनबी का एलबम है। सुनील छैला बिहारी ने ‘सरयू तट आज मचै होरी’ से अपरोक्ष रूप से राजनीति को लक्ष्य किया है। 

देवा लाल यादव ने ‘मोदी योगी रोवत होइहैं, खेलिहें ऊ केकरा संग होली’ और खेसारी लाल यादव का ‘लागल बा सीमा पर लड़इया’ और ‘छपरा में पकड़ाएंगे, ब्लैक में दारू लाएंगे’ जैसे गीतों का आनंद भी इस बार होरियारे उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed