Holi 2025: होली पर फूटेगा अनार, उड़ेगा अबीर- गुलाल; मशाल से होगी तीन रंगों की बारिश
Holi 2025 : काशी में होली का जश्न शुरू हो गया है। बाजार में होली खेलने के लिए हाईटेक उपकरण आए हैं। इनमें शामिल मशाल से तीन रंगों की बारिश होगी। खास बात ये है कि आतिशबाजी में कहीं आवाज नहीं होगी।
विस्तार
होली पर रंगों के साथ ही आतिशबाजी का भी माहौल देखने को मिलेगा। बाजार में ऐसे पटाखे आए हैं, जिन्हें जलाने पर चिंगारी नहीं, बल्कि अबीर-गुलाल उड़ेगा। डबल टंकी से एक साथ तीन रंग निकलेंगे। 52 सेकंड तक गुलाल की बौछार होगी। अनार बम फूटते ही अबीर-गुलाल उड़ेगा। वहीं, सिलिंडर से भी रंगों की बारिश होगी। मशाल गुलाल ऐसा है कि एक बार हाथ में लेकर बच्चे निकल जाएंगे तो पूरा मोहल्ला और मैदान अबीर से पट जाए।
इस बार रॉकेट गुलाल भी बाजार में है। इसे जलाते ही 12 फीस तक ऊंचाई पर जाएगा और ऊपर से अबीर-गुलाल नीचे गिरेगा। आठ और 16 आवाज वाले पटाखे जलाने पर भी रंग उड़ेंगे। इस तरह गुलाल पिचकारी, हर्बल गुलाल, कलर मैजिक, पिचकारी समेत अन्य कई तरह के ऐसे अत्याधुनिक रंगों के उपकरण आए हैं, जिसके जरिये समूह में होली खेलना और भी आनंदायक होगा।
सामान दाम
सिलिंडर रंग गुलाल 800-3000
कलर मैजिक 100
हर्बल गुलाल 100
मशाल गुलाल 400
रॉकेट गुलाल 200
गुलाल पिचकारी 100-500
16 आवाज गुलाल 3000
टीशर्ट 100
कुर्ता 300 रुपये