फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey: Varanasi division gets silver and bronze medal after 12 years

हॉकी : 12 साल बाद वाराणसी मंडल को मिला रजत व कांस्य पदक

Sat, 12 Oct 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Varanasi division gets silver and bronze medal after 12 years
गोरखपुर में हुई प्रादेशिक प्रतियोगिता, बालक वर्ग में झांसी से मिली हार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। गोरखपुर में प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने रजत और कांस्य पदक हासिल किया है। जूनियर बालक वर्ग अंडर-17 में वाराणसी मंडल की टीम ने 12 साल बाद कोई पदक हासिल किया है। जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-17 आयु वर्ग में पहली बार टीम ने कांस्य जीता है। दोनों टीमों में विकास इंटर कॉलेज के आठ-आठ खिलाड़ी थे।

बालक वर्ग का फाइनल वाराणसी और झांसी मंडल के बीच खेला गया। झांसी ने वाराणसी को 1-0 से हराया। वाराणसी के नवीन और राजा बाबू के तेज शाॅट झांसी के गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चले गए। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल के गोलकीपर अंकित यादव ने टीम को रजत दिलवाया। झांसी ने आखिरी पल में गोल कर वाराणसी को स्वर्ण से दूर कर दिया। बालिका वर्ग में वाराणसी ने टाई ब्रेकर में प्रयागराज मंडल को 4-2 से पराजित कर कांस्य जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल नहीं कर सकी। टाई ब्रेकर में वाराणसी की तरफ प्राची, अन्नू पाल, जाह्नवी व शिवानी ने गोल किया। वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह व हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed