फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey: Sports College Lucknow team champion by 5-1

हॉकी : स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ टीम 5-1 से चैंपियन

Wed, 15 Mar 2023 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Hockey: Sports College Lucknow team champion by 5-1
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। खिताबी जंग में स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ ने वाराणसी स्पोर्ट्स छात्रावास को 5-1 गोल से हरा दिया। बड़ा लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में छह दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। अपर जिलाधिकारी (नगर) गुलाब चंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।


खेल के 10वें और 15वें मिनट में आकाश पाल ने लगातार दाे गोल दागकर स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ को 2-0 से आगे कर दिया। खेल के 33वें मिनट में राहुल ने मैदानी गोल पर लखनऊ को 3-0 से मजबूत बढ़त दिला दी। वहीं खेल के 39वें मिनट में अजीत ने कलात्मक गोल दागकर लखनऊ को 4-0 से आगे कर दिया। खेल के 52वें मिनट में मोहम्मद रेहान ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर वाराणसी छात्रावास का गोल अंतर 1-4 पहुंचा दिया। 58वें मिनट में लखनऊ के जायद ने शानदार गोल कर स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 5-1 से खिताबी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मोहम्मद जावेद खान, अभिषेक, शशिकांत, महेंद्र कुमार आदि निर्णायक रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, डॉ. राममूर्ति सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed