फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hockey players of Kashi will practice on Italy's Astroturf worth Rs. 5 crores

वाराणसी न्यूज: पांच करोड़ के इटली के एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास करेंगे काशी के हॉकी खिलाड़ी, ये होंगी सुविधाएं

Wed, 15 Nov 2023 08:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 15 Nov 2023 08:48 AM IST
सार

स्टेडियम में फिलहाल दो हॉस्टल और दर्शक दीर्घा का निर्माण चल रहा है। इसे 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। 22 एकड़ में फैले इस स्टेडियम में एथलेटिक्स, हॉकी, बास्केटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
Hockey players of Kashi will practice on Italy's Astroturf worth Rs. 5 crores
एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में पांच करोड़ की लागत से इटली का एस्ट्रोटर्फ लगेगा। स्टेडियम में करीब सात हजार क्षमता वाली दर्शक दीर्घा का निर्माण हो रहा है। हालांकि, यहां पहले से तीन हजार क्षमता वाली दर्शक दीर्घा है। यह पूर्वांचल का पहला स्टेडियम होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन

स्टेडियम में फिलहाल दो हॉस्टल और दर्शक दीर्घा का निर्माण चल रहा है। इसे 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। 22 एकड़ में फैले इस स्टेडियम में एथलेटिक्स, हॉकी, बास्केटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता होगी। आठ लेन की सिंथेटिक ट्रैक, थ्रो गेम्स, फ्लड लाइट युक्त बास्केटबॉल कोर्ट, योगा, फुटबॉल, हैंडबॉल कोर्ट के अलावा क्रिकेट के अभ्यास की सुविधा यहां है। फिलहाल 90 बेड के हॉस्टल में रहने वाले हुनर सिख रहे हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए कंप्यूटराइज इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड लगाया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


काशी में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां सुविधाएं बढ़ेंगी तो अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी नाम करेंगे। मोहम्मद शाहिद से लेकर ललित उपाध्याय नाम रोशन कर रहे हैं। - डॉ. एके सिंह अध्यक्ष, हॉकी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ से हॉकी का एस्ट्रोटर्फ तैयार होगा। इटली से सामान मंगवाए जा रहे हैं। फरवरी तक हॉकी मैदान बनकर तैयार हो जाएगा।- आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed