{"_id":"6780f679510cdf43cd05ed22","slug":"hmpv-alert-in-varanasi-beds-reserved-in-ims-bhu-for-hmpv-infection-patient-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HMPV Alert In Varanasi: आईएमएस बीएचयू में बेड रिजर्व, विशेषज्ञों की टीम भी तैयार; अलर्ट मोड पर रहेंगे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HMPV Alert In Varanasi: आईएमएस बीएचयू में बेड रिजर्व, विशेषज्ञों की टीम भी तैयार; अलर्ट मोड पर रहेंगे विभाग
Fri, 10 Jan 2025 03:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 10 Jan 2025 03:59 PM IST
सार
HMPV Alert In Varanasi : एचएमपीवी का पहला केस लखनऊ में मिलने के बाद वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर आईएमएस बीएचयू में बेड रिजर्व रखे गए हैं। वहीं निदेशक ने बैठक कर रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन
एचएमपीवी
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
लखनऊ में एचएमपीवी का केस मिलने के बाद अब स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई। आईएमएस बीएचयू में बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। विशेषज्ञों की टीम भी बना दी गई है। दूसरी तरफ, स्वास्थ्य विभाग पैथोलॉजी जांच, इलाज, ऑक्सीजन की सुविधाओं की निगरानी करने में जुट गया है।
विज्ञापन
आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कई अहम फैसले लिए गए। इसमें बेड रिजर्व रखने, जरूरत पड़ने पर जांच, इलाज की व्यवस्था करने के साथ ही निगरानी के लिए डॉक्टरों को जिम्मेदारियां भी दी गईं।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि बीएचयू में 20 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए जाएंगे। अगर कोई मरीज संक्रमित होता है तो उसको भर्ती करने, जांच, इलाज, दवा आदि की व्यवस्थाएं रहेंगी। विशेषज्ञों की टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
अलर्ट पर विभाग, नहीं होगी परेशानी
निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि बाल रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, नेफ्रोलॉजी, टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट, हृदय रोग विभाग सहित अन्य विभागों को अलर्ट किया गया है। वायरस की जांच, इलाज, भर्ती सहित अन्य व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए चिकित्सा अधीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. एलपी मीना भी निगरानी रखेंगे। किसी तरह के सैंपल कलेक्शन, लैब में जांच के लिए प्रो. गोपालनाथ और प्रो. रोयाना सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।