गिट्टी उतार रहा हाइवा ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जला, चालक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी के पास रेलवे कार्य के लिए गिट्टी उतार रहा हाइवा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे एक ट्रक चालक की मौत हो गई, तो दूसरे ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
आग लगने से ट्रक धू-धू कर जलने लगा। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, तब तक ट्रक जलकर राख हो गया था।
जीएमआर कंपनी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य करा रही है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी के पास चल रहे निर्माण कार्य के लिए मड़िहान से गिट्टी-बालू ट्रक से भेजी जाती है। मंगलवार की सुबह प्रयागराज के नैनी निवासी उमेश कुमार सिंह(50) और मध्य प्रदेश के सीधी जिला निवासी कमला प्रसाद पटेल(52) हाइवा पर गिट्टी लादकर अकोढ़ी के लिए निकले थे।
सुबह सात बजे गाड़ी खड़ी कर दोनों शौच के लिए गए। इसके बाद स्टेरिंग सीट पर कमला प्रसाद पटेल बैठ गया। हाईवा को ऊंचा कर गिट्टी गिराई जा रही थी, तभी ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार हाइवा से छू गया। जिससे गाड़ी में करंट उतर गया। करंट लगने पर उमेश कुमार सिंह ने ट्रक से उतरने की कोशिश की लेकिन, वह झुलस कर नीचे गिर गया।
चालक कमला शंकर पटेल ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उमेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। कमला प्रसाद बाल-बाल बच गया।