फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History-sheeter found dead at Manikarnika Ghat: Injured body found on barge, police sent for post-mortem

मणिकर्णिका घाट पर मृत मिला हिस्ट्रीशीटर: बजड़े पर मिला जख्मी शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 09 Mar 2023 12:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Mar 2023 12:01 PM IST
सार

चौक थाना क्षेत्र के गौमठ का रहने वाला गोकुल साहनी नाव संचालन का काम करता था। गोकुल और उसकी पत्नी अलग-अलग रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गोकुल अकसर रात में अपने बजड़े पर ही सो जाता था। बुधवार की सुबह वह काफी देर तक बजड़े पर ही सोया रहा।

विज्ञापन
History-sheeter found dead at Manikarnika Ghat: Injured body found on barge, police sent for post-mortem
मणिकर्णिका घाट पर मृत मिला हिस्ट्रीशीटर: बजड़े पर मिला जख्मी शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका घाट स्थित दत्तात्रेय मंदिर के सामने गंगा में बजड़े पर बुधवार को चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर गोकुल साहनी (40) मृत पड़ा मिला। गोकुल के चेहरे, नाक, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी हुई थी। परिजनों की सूचना पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ पहुंची चौक थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के गौमठ का रहने वाला गोकुल साहनी नाव संचालन का काम करता था। गोकुल और उसकी पत्नी अलग-अलग रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गोकुल अकसर रात में अपने बजड़े पर ही सो जाता था। बुधवार की सुबह वह काफी देर तक बजड़े पर ही सोया रहा। लोग उसे जगाने गए तो काफी आवाज देने के बाद भी वह टस से मस न हुआ। उसके शरीर पर लगी चोटों को देख कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई तो गोकुल का मोबाइल उसके शव से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गोकुल रोजाना शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर अकसर लोगों से विवाद करता था। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed