Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History-sheeter accused vishan kumar in 22 criminal cases arrested at age 21 in varanasi

यूपी: 21 साल की उम्र में 22 मुकदमे, लूट की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; तमंचा और कारतूस बरामद

Sat, 28 Nov 2026 04:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

वाराणसी कमिश्नरेट की सारनाथ पुलिस ने हृदयपुर अंडरपास से हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी तमंचा और नाइन एमएम के कारतूस बरामद किए गए।  

विज्ञापन
History-sheeter accused vishan kumar in 22 criminal cases arrested at age 21 in varanasi
विशाल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में हिस्ट्रीशीटर विशाल कुमार विक्की को सारनाथ पुलिस और एसओजी ने बृहस्पतिवार की रात हृदयपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और प्रतिबंधित 9 एमएम का एक कारतूस बरामद हुआ है। 21 की उम्र में आरोपी विशाल कुमार उर्फ विक्की पर वाराणसी के विभिन्न थानों में कुल 22 मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आजमगढ़ के केधरापुर थाना क्षेत्र के सैदा गांव निवासी है, वह वर्तमान में सारनाथ के अकथा में रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक असलहे के साथ वारदात की फिराक में है। तत्काल घेराबंदी की गई। एसओजी प्रभारी गौरव सिंह व एसआई आयुष पांडेय, एसआई अजय कुमार व राहुल कुमार समेत अन्य ने रात करीब 11.20 बजे हृदयपुर अंडरपास से हाईटेक हॉस्पिटल हाईवे के पास सर्विस लेन से विक्की को दबोच लिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर: 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से पिस्टल-तमंचे लाकर करता था सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चोरी, लूट के जरिये अपना खर्चा चलाता है। कबूल किया कि वारदात के दौरान पकड़े जाने पर लोगों को डराने-धमकाने के लिए वह अपने पास अवैध असलहा रखता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मात्र 21 वर्ष की उम्र में विशाल उर्फ विक्की का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच अकेले सारनाथ थाने में 18 मामले दर्ज हैं। शिवपुर और लालपुर-पांडेयपुर थाने में भी दो-दो मामले दर्ज हैं। यह सभी मामले चोरी और अन्य अपराधों से संबंधित हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos

दो बार पुलिस की गोली से हुआ है घायल
सारनाथ पुलिस की छानबीन में सामने आया कि चोरी और लूट के लिए विशाल उर्फ विक्की कुख्यात है। दो बार मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हो चुका है। विक्की ने 2018 से 2026 तक में 22 से अधिक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। सारनाथ क्षेत्र में सबसे अधिक आपराधिक वारदात में संलिप्त रहा। सारनाथ और शिवपुर पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। डेढ़ माह पहले जेल से जमानत पर छूटा तो फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी और क्राइम ब्रांच को इसकी भनक लगी तो टीमें सक्रिय हुईं। यक्ष एप के जरिये भी आरोपी का सत्यापन कराया गया। विशाल उर्फ विक्की से जुड़े अन्य आरोपियों और असलहा तस्करों के बारे में भी पुलिस ने जानकारियां इकट्ठा की है।

झुन्ना पंडित गिरोह में कर चुका है काम
पुलिस की जांच में यह भी मालूम चला कि विशाल उर्फ विक्की का जिला जेल में बंद कई अपराधियों के संपर्क में है। बिहार के कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों के संग वह रह रहा था। बिहार से मादक पदार्थ और अवैध असलहों की तस्करी के धंधे में जुड़ने की जुगत में था। कम उम्र होने के कारण उससे चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उकसाया भी जा रहा था। वह कुख्यात बदमाश झुन्ना पंडित गिरोह में भी रहकर काम कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed