फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   History of Buxar War between Hector Munro and the three Mughal armies of India

256 वर्ष पहले हैक्टर मुनरो और भारत की तीन मुगल सेनाओं के बीच हुआ था बक्सर का युद्ध, जानें इतिहास

Sat, 24 Oct 2020 01:43 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 24 Oct 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
History of Buxar War between Hector Munro and the three Mughal armies of India
सांकेतिक तस्वीर

256 वर्ष पहले बक्सर का युद्ध हुआ था। अंग्रेजों और तीन नवाबों की संयुक्त सेना का युद्ध भारतीय इतिहास में दर्ज है। इसका उल्लेख वहां पड़े पत्थरों पर अंकित है। कुछ लोग कहते हैं, यह लड़ाई पहले शुरू हुई थी। 23 को अंग्रेजों की विजय हुई।

विज्ञापन


हालांकि यह युद्ध लंबा चला ही नहीं था। इसका परिणाम एक दिन में आ गया था। युद्ध समाप्ति के बाद कथकौली के मैदान में अंग्रेजों ने अपना विजय स्तूप बनवाया था। जिसे देश आजाद होने के बाद कुछ लोगों ने तोड़ दिया। वहां पड़े शिलालेख यह बताते हैं। 

विज्ञापन

History of Buxar War between Hector Munro and the three Mughal armies of India
बक्सर युद्द से जुड़ा शिलालेख

23 अक्तूबर 1764 में यहां अवध के नवाब शुजाउद्दौला, मुगल सम्राट शाह आलम एवं बंगाल के नवाब मीर कासिम की संयुक्त सेना के साथ युद्ध हुआ था। अंग्रेजी फौज का नेतृत्व हैक्टर मुनरों कर रहा था। शाहाबाद गजेटियर के अनुसार इस युद्ध में अंग्रेजी फौज ने 28 बंदूकों का प्रयोग किया।

उनके पास 847 यूरोपियन, 5397 देसी सैनिक तथा 918 मुगल घुड़सवार थे। अर्थात कुल मिलाकर 7,072 सैनिकों के बल पर अंग्रेजों ने यह युद्ध जीत लिया। संयुक्त सेना के 2000 सैनिक मारे गए। बड़ी संख्या में हताहत हुए। ब्रिटिश सेना के 39 यूरोपियन, 250 देसी सैनिक मारे गए। 72 यूरोपियन, 435 देसी सैनिक घायल हुए।

History of Buxar War between Hector Munro and the three Mughal armies of India
सांकेतिक तस्वीर।

युद्ध का परिणाम यह रहा कि बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी प्राप्त हो गई। इस युद्ध स्थल से कुछ दूरी पर एक मजार है। जिसे मुगल सैनिकों की याद में बनाया गया था। कुछ लोग यह भी बताते हैं कि यहां पहली बार युद्ध में बंदूकों का प्रयोग हुआ था।

वर्तमान में यह स्थान कथकौली के लड़ाई का मैदान के रूप में जाना जाता है। पिछले दो दशक में यहां दो बार जीर्णोद्धार कार्य हुआ है। पहली दफा यहां चारदीवारी बनाई गई। हाल के वर्षों में एक नया व ऊंचा स्तूप बनाया गया है, जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed