फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindustan Academy reached next round by defeating Sunrise by four wickets

चार विकेट से सनराइज को हराकर हिंदुस्तान एकेडमी पहुंची अगले दौर में

Fri, 29 Jan 2021 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Hindustan Academy reached next round by defeating Sunrise by four wickets
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हिंदुस्तान एकेडमी वाराणसी ने सनराइज एकादश को चार विकेट से पराजित कर दिया। इस तरह टीम अलगे चक्र में प्रवेश कर गई। जनसहायता हास्पिटल रामनगर से प्रायोजित बद्री प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में आज टॉस जीतकर हिंदुस्तान एकेडमी ने सनराइज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए सनराइज एकादश ने 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए। टीम की ओर से अर्चित ने चार चौके की मदद से 34 रन बनाए, जबकि आदित्य ने 24 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 24 रन मिले। हिंदुस्तान एकेडमी की तरफ से सद्दाम, नरेंद्र , हिमाचल ने दो- दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदुस्तान एकेडमी ने छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिए। टीम की तरफ से अमित ठाकुर ने सात चौके की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। अमित ठाकुर मैन आफ दी मैच बने। खेल अध्यापक अशोक यादव ने विजेता को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग मनोज और राजकुमार ने की। स्कोरर फारुख शाह रहे जबकि मैच रेफरी मुकेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed