फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu Yuva Vahini workers protest at sigra police station in varanasi due to lack of action in knife attack

वाराणसी: कार्रवाई नहीं होने पर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने थाने को घेरा, मंडल संयोजक के भाई पर हुआ था चाकू से हमला

Sun, 31 Oct 2021 07:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Oct 2021 07:14 PM IST
सार

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वाराणसी के सिगरा थाने का घेराव किया। मंडल संयोजक के छोटे भाई पर चाकू से हमले के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini workers protest at sigra police station in varanasi  due to lack of action in knife attack
सिगरा थाने में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के  सोनिया निवासी हिंदू युवा वाहिनी मंडल संयोजक के छोटे भाई पर चाकू से हमले के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिगरा थाने का घेराव किया। पदाधिकारियों ने आरोपियों पर धारा बढ़ाने की मांग की। डीसीपी वरुणा और चेतगंज एसीपी ने सिगरा पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के मंडल संयोजक योगेश विश्वकर्मा के छोटे भाई गुजराती गली सोनिया निवासी बृजेश विश्वकर्मा के अनुसार 18 अक्तूबर को रोहित पांडेय और उसके एक दोस्त ने चाकू से हमला किया। 19 अक्तूबर को सिगरा थाने में रोहित पांडेय और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


सिगरा थाने में धरने पर बैठे हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी मनीष मिश्र, महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, अश्विनी गुप्ता अन्य ने बताया कि पुलिस से मिलीभगत की वजह से आरोपी के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। मुकदमा भी सामान्य धारा में दर्ज किया गया। सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई थी। धरने पर बैठे लोगों को समझा कर शांत कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः विद्यालय की रसोइया समेत दो की मौत मामले में बीएसए समेत 6 पर मुकदमा, दो वर्ष पहले खाना बनाते समय लगी थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed