फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu yuva vahini protest on police station against police in varanasi

पुलिस की लापरवाही से हिंदू युवा वाहिनी नाराज, थाने पर दिया धरना

Thu, 04 Jul 2019 11:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 04 Jul 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hindu yuva vahini protest on police station against police in varanasi
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को समझाते एसपी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की लापरवाही और उदासीनता को लेकर गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह भोला के नेतृत्व में समर्थक चेतगंज थाने पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


दलित का अपहरण और परिवार को मिल रही धमकी की कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस के उदासीन रवैये के खिलाफ चेतगंज थाने पर हिंदू युवा वाहिनी के समर्थक धरने पर बैठे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगे। 
विज्ञापन


धरना दो घंटे से ज्यादा समय तक चला। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी ने बताया कि 24 अप्रैल को चेतगंज थाना क्षेत्र के पान दरीबा मोहल्ला निवासी दलित रामेंद्र कुमार की संपत्ति हथियाने के लिए अपहरण कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामेंद्र की पत्नी ने चेतगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद उन्हें धमकी मिली कि यदि पुलिस में शिकायत की तो पति की हत्या कर देंगे। इसकी जांच पान दरीबा चौकी इंचार्ज को मिली थी।

लेकिन दो माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी रामेंद्र का कोई सुराग नहीं लग सका। इस बीच परिजन कई बार एसएसपी कार्यालय से लेकर थाने के चक्कर काट चुके हैं। धरने की सूचना पर पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही रामेंद्र का पता लगा लिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed