हिंदू नेता रणजीत की हत्या के बाद हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया अपनी जान को खतरा
लखनऊ में मॉर्निंग वाक पर निकले भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही रणजीत के भाई को भी गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वहीं अब हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन पांडेय ने अपनी जान को खतरा बताया है।
रोशन पांडेय ने कहा कि कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकियां हमें मिल रही हैं। कई बार थाने में और एसएसपी वाराणसी से शिकायत कर चुका हूं। शिकायत किए हुए 15 दिन से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन अभी तक मुकदमा भी नहीं दर्ज किया गया।
पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। मेरी भी हत्या अब कभी भी हो सकती है। गाजियाबाद, नोएडा, कुशीनगर, हरियाणा के जिलों और बिहार के अलग-अलग जिलों से कॉल कर धमकी दी जा रही है।
पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। मेरी भी हत्या अब कभी भी हो सकती है। गाजियाबाद, नोएडा, कुशीनगर, हरियाणा के जिलों और बिहार के अलग-अलग जिलों से कॉल कर धमकी दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ में रविवार की सुबह करीब छह बजे हिंदू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हजरतगंज इलाके में सीडीआरआई के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला।