फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Himalaya sales officer murdered: He was hacked to death in Sultanpur, transferred to Lucknow

हिमालया के सेल्स ऑफिसर की हत्या: सुल्तानपुर में कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा, लखनऊ हुआ था ट्रांसफर

Sun, 23 Apr 2023 01:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Apr 2023 01:11 PM IST
सार

दानगंज चोलापुर के बन्तरी गांव के रहने वाले हरिप्रसाद चौबे के दूसरे नंबर के पुत्र गंगा चौबे उर्फ डब्ल्यू चौबे की सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज के फतेहपुर चंपरहवा में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Himalaya sales officer murdered: He was hacked to death in Sultanpur, transferred to Lucknow
हिमाल्या के सेल्स ऑफिसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी निवासी हिमालया के सेल्स ऑफिसर की सुल्तानपुर में हत्या का मामला सामने आया है। दानगंज चोलापुर के बन्तरी गांव के रहने वाले हरिप्रसाद चौबे के दूसरे नंबर के पुत्र गंगा चौबे उर्फ डब्ल्यू चौबे की सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज के फतेहपुर चंपरहवा में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद बतरी गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर परिवार के लोग सुल्तानपुर पहुंचे हैं। घटना को लेकर परिवार गमगीन है। हरी प्रसाद चौबे के तीन पुत्र हैं। बबलू चौबे सबसे बड़े पुत्र का नाम है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: 40 घंटे बाद मिला सोन नदी में युवक का शव, नहाते समय डूबे पांच में से चार बचे, मचा कोहराम
विज्ञापन

दूसरे पुत्र के रूप में गंगा चौबे उर्फ डबलू चौबे थे। तीसरे नंबर पर सोनू चौबे है। गंगा चौबे की शादी गाजीपुर के कैथवलिया में 2002 में रीता चौबे से हुई दोनों के बीच एक पुत्र अंश पुत्री श्रेया अंन्तिका का जन्म हुआ। बताया जाता है कि गंगा चौबे हिमालया कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर मुंबई में तैनात थे। हाल ही में लखनऊ में ट्रांसफर हुआ था। सुल्तानपुर में हत्या होने से परिवार के लोग सस्पेंस में हैं। लोगों का कहना था कि किन कारणों से सुल्तानपुर आये है पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed