फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla performed Jalabhishek at Markandeya Mahadev Temple

UP: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल पहुंचे काशी, मार्कंडेय महादेव मंदिर में सपरिवार किया जलाभिषेक

Sat, 09 Nov 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल सपरिवार शनिवार को काशी पहुंचे। उन्होंने मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla performed Jalabhishek at Markandeya Mahadev Temple
मार्कंडेय महादेव मंदिर में सपरिवार आरती करते राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने सपरिवार शनिवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में विधि- विधान से बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारीयों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक करते हुए जलार्पण कराया। राज्यपाल ने विशेष आरती में भी भाग लिया। 

विज्ञापन


पूजा- पाठ करने के बाद राज्यपाल ने गोस्वामी समाज से मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और यहां के धार्मिकता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अद्वितीय धार्मिक स्थल व यहां कराए गए विकास का अवलोकन कर इस धार्मिक स्थल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। साथ ही मंदिर के पुजारियों व व्यवस्थापकों की प्रसंशा भी की। 
विज्ञापन


उन्होंने भगवान शिव से देश, समाज और जनकल्याण के लिए अराधना की। इस पूरे अनुष्ठान के दौरान राज्यपाल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस मौके पर गोस्वामी समाज के पुजारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed