{"_id":"5b86d44f42c792463a2e5b97","slug":"highcourt-ask-to-jaunpur-sp-in-the-case-of-bolero-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो लूट मामला: हाईकोर्ट ने एसपी जौनपुर को किया तलब, भाजपा विधायक पर लगा है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो लूट मामला: हाईकोर्ट ने एसपी जौनपुर को किया तलब, भाजपा विधायक पर लगा है आरोप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो लूट के मुकदमे से संबंधित फाइल कोर्ट से छीनकर भागने के मामले में थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट ने 31 अगस्त को एसपी जौनपुर को हलफनामे के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
मोहम्मद जुनैद ने उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करके आरोप लगाया है कि फैजाबाद जिले के गोसाईंगंज के भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी विधायक चुने जाने से पहले वर्ष 1997 में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में बोलेरो लूट की घटना में आरोपी हैं। घटना के वक्त खुद मो. जुनैद बोलेरो चला रहे थे।
जुनैद की तहरीर पर जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाने में मुकदमा दर्ज है। लूट की उसी बोलेरो के साथ खब्बू तिवारी सोनभद्र में पीसीओ कर्मचारी की हत्याकर भागते समय पिपरी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार हुए थे। सिंगरामऊ थाने में दर्ज मुकदमे का विचारण एसीजेएम द्वितीय जौनपुर की कोर्ट में हो रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच दिनांक 27 जनवरी 2016 को एसीजेएम द्वितीय जौनपुर की कोर्ट से गाड़ी लूट मामले की फाइल अज्ञात लोग छीन कर भाग गए। इस मामले में थाना लाइन बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन इस फाइल के गायब होने से जिसे फायदा मिल रहा था, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बोलेरो लूट के आरोपी खब्बू तिवारी 2017 के चुनाव में विधायक चुन लिए गए। चुनाव आयोग को दिए गए अपने शपथ पत्र में उन्होंने मुकदमे का कोई जिक्र नहीं किया। इसे संज्ञान में लेते हुए न्यायमूर्ति ने एसपी जौनपुर को शपथपत्र के साथ 31 अगस्त को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।