फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High-tech connectivity air show Namo Ghat BHU Cantt Babatpur linked via hotlines and leased lines alert

एयर शो में हाईटेक कनेक्टिविटी: हॉटलाइन और लीज्ड लाइन से जुड़ेंगे नमो घाट, बीएचयू, छावनी व बाबतपुर; अलर्ट

Sat, 10 Oct 2026 06:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 10 Oct 2026 06:03 AM IST
सार

वाराणसी में एयर शो के दौरान निर्बाध संचार के लिए हाईटेक कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जा रही है। नमो घाट, बीएचयू, छावनी और बाबतपुर को हॉटलाइन व लीज्ड लाइन से जोड़ा जाएगा। नमो घाट पर दो आईएलएल, दो लीज्ड लाइन, पांच हॉटलाइन और छह एसटीडी टेलीफोन लगाए जाएंगे। इससे आयोजन के दौरान आपसी समन्वय और संचार व्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन
High-tech connectivity air show Namo Ghat BHU Cantt Babatpur linked via hotlines and leased lines alert
काशी में एयर शो की तैयारी। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन के दौरान संचार व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी है। आयोजन के दौरान कनेक्टिविटी में बाधा न आए और अलग-अलग स्थानों पर तैनात अधिकारियों व संबंधित टीमों के बीच संपर्क बना रहे, इसके लिए बीएसएनएल की ओर से विशेष नेटवर्क की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत नमो घाट, बीएचयू हैलीपैड, सूजाबाद पड़ाव, 39 जीटीसी छावनी, बाबतपुर एयरपोर्ट और सोना तालाब स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में लीज्ड लाइन और अन्य संचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन


नमो घाट पर दो इंटरनेट लीज्ड लाइन (आईएलएल), दो अन्य लीज्ड लाइन, पांच हॉटलाइन और छह एसटीडी टेलीफोन की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा दो आईएलएल के लिए 100 एमबीपीएस क्षमता और दो लीज्ड लाइन के लिए 100 एमबीपीएस क्षमता का नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

एयर शो से जुड़े अन्य प्रमुख स्थानों पर भी निर्धारित क्षमता की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की तैयारी है। बीएचयू हैलीपैड पर एक लीज्ड लाइन के साथ 10 एमबीपीएस क्षमता की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह सूजाबाद पड़ाव में एक लीज्ड लाइन के साथ 30 एमबीपीएस क्षमता निर्धारित की गई है। 

पंचक्रोशी रोड स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सोना तालाब में एक लीज्ड लाइन के साथ 30 एमबीपीएस और 39 जीटीसी छावनी में एक लीज्ड लाइन के साथ 10 एमबीपीएस क्षमता की कनेक्टिविटी का प्रावधान है। वहीं, बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक लीज्ड लाइन के साथ 50 एमबीपीएस क्षमता की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

हॉटलाइन से त्वरित संपर्क पर जोर
हवाई प्रदर्शन जैसे बड़े आयोजन में नमो घाट पर पांच हॉटलाइन और छह एसटीडी टेलीफोन की व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी। हॉटलाइन का उपयोग निर्धारित संचार जरूरतों के लिए किया जा सकता है, जबकि टेलीफोन सेवाएं संपर्क के अतिरिक्त माध्यम के रूप में काम आएंगी। लीज्ड लाइन के माध्यम से संबंधित स्थानों पर समर्पित कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना है।

विज्ञापन

गंगा किनारे 6 किलोमीटर में होगी तीन लेयर की बैरिकेडिंग
एयर शो की तैयारियों के मद्देनजर रामनगर से लेकर सूजाबाद क्षेत्र तक लगभग 6 किलोमीटर में गंगा किनारे लोहे के तार से बैरिकेडिंग की जा रही है। लोगों के खड़े होने के लिए अंदर की ओर बांस और बल्ली के सहारे दो लेयर की बैरिकेडिंग की जा रही है। पहले लेयर में महिलाएं और पीछे पुरुष खड़े होंगे। बैरिकेडिंग का काम 50 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

वहीं, गंगा किनारे बालू के टीलों को बराबर किया जा रहा है। गड्ढों को समतल किया जा रहा है। वर्तमान में डोमरी से लेकर सूजाबाद तक 24 जेसीबी, रोलर व लेवलर लगाए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए 500 मीटर पर एक अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जा रही है। हर 200 मीटर पर पुलिस चेक पोस्ट भी बनाया जा रहा है। इसी चेक पोस्ट के माध्यम से सूचना प्रसारित करने का काम भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed